फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weaather changed on makae sankranti

मकर संक्रांति पर पलटा मौसम, पांच डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 15 Jan 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 15 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर मौसम पलटते ही दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। बुधवार को आई बारिश के बाद मौसम में दिन भर ठंडक बनी रही। यहां तक कि दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। तापमान में कमी होते ही डाक्टरों ने भी इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुधवार के मुकाबले वीरवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

वीरवार को मकर संक्रांति पर लोगों को उम्मीद थी कि सूर्यदेव के दर्शन होंगे, लेकिन दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और हल्की ठंडी हवाओं से मौसम काफी सर्द हो गया। इसी कारण से तापमान भी पांच डिग्री तक लुढ़क गया। इस मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ेगा। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। यह मौसम लोगों को खांसी, बुखार और जुकाम से प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

वहीं मौसम बदलने से सुबह के समय स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को परेशानियां उठानी पड़ सकती है। खासकर छोटे बच्चों की दिक्कतें बढेंग़ी। अभी कुछ स्कूलों में सर्दियों का अवकाश है, जबकि कई स्कूल खुल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूम हीटर ने भी पकड़ी रफ्तार
हालांकि अभी तक रूम हीटर का इस्तेमाल ज्यादा नहीं किया जा रहा था, जबकि रात के समय ही रूम हीटर चल रहे थे, लेकिन पिछले दो दिनों से रूम हीटर दिन में भी चल रहे हैं। साहिल गुप्ता, धर्मवीर सिंह, मनोज तिवारी, पंकज रस्तोगी का कहना है कि दो दिनों से मौसम बिगड़ा है और ऐसे में सर्दी से बचने के लिए रूम हीटर ही एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed