फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging in the city due to rain, water entered the houses

बारिश से शहर में जलभराव, घरों में घुसा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city due to rain, water entered the houses
शनिवार को दिन भर बारिश होने से जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। वहीं तीन दिन से लगातार बारिश होने से शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। निचले इलाके में स्थित कई कॉलोनियों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मौसम में बदलाव और तापमान कम होने से ठंडक बढ़ गई है
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिनों से हो रही रिमझिम बरिश से गर्मी के मौसम में बदलाव आ गया है। वहीं बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर की कई कॉलोनियों और पांच सेक्टरों की ज्यादातर गलियों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी करीब 24 घंटे भारी मात्रा में बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं, सोमवार के दिन मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन अगले 24 घंटे में यदि बारिश की मात्रा में बढ़ोतरी हुई तो शहर वासियों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

----
इन कॉलोनियों में बिगड़े हालात, जलभराव
अंबाला सिटी के अंतर्गत विवेक विहार, न्यू शिवालिक कॉलोनी, शालीमार, काजीवाड़ा, जोगीवाड़ा, नयागांव, प्रीत नगर, धूलकोट, बलदेव नगर कैंप की विभिन्न कॉलोनियां, जंडली, परशुराम कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, गणेश विहार, दुर्गा नगर, नसीरपुर, सोंडा क्षेत्र की चार कॉलोनियां, शक्तिनगर, मनाली हाउस, न्यू मॉडल कॉलोनी, मथुरा नगर, नाहन हाउस, पुराना बकरा मंडी, कैथ माजरी, नदी मोहल्ला, रविदास माजरी, कपड़ा मार्केट, बसांतियां वाली गली, न्यू फ्रैंडस कॉलोनी, इन्द्र नगर, प्रताप नगर, प्रेमनगर, विजय नगर, विकास विहार, करतार नगर, गणेश विहार, मिलाप नगर, शारदा नगर, उतम नगर, रत्नगढ़ कॉलोनी, सहित सेक्टर एक, सेक्टर सात, सेक्टर आठ, सेक्टर नौ, सेक्टर- 10 आदि क्षेत्रों की गलियों में बरसाती पानी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लोग बोले- प्रशासन ने नहीं किए कोई पुख्ता इंतजाम
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसाती पानी से हुए जलभराव को लेकर निगम प्रशासन के पास पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिस कारण कई क्षेत्रों के लोगों को परेशानियों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। अंबाला सिटी के नदी मोहल्ला के स्थानीय लोग बरसाती पानी से बहुत परेशान दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि शहर के कुछ क्षेत्रों का पानी बरसात रुक जाने के बाद निकल जाता है, मगर नदी मोहल्ले की कई गलियों में बरसाती पानी कई घंटों तक जमा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के कईं घरों में बरसाती पानी घुसा हुआ है, जबकि क्षेत्र पार्षद मिथुन वर्मा की ओर से पंप आदि लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बारिश अधिक होने से लोगों की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नदी मोहल्ला क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी को लेकर निगम प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। जिस वजह से बरसाती सीजन में लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
------------
दिनभर हो रही रिमझिम बरसात से लोगों के कार्य प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। प्राइवेट काम करने वाले लोगों ने अपनेे कामकाज ठप्प रखे, जबकि नौकरी पेशा करने वाले लोग मजबूरन अपने कार्यों में व्यस्त रहे। गर्मी के सीजन की अंतिम बारिश ने लोगों की मुश्किलें जरूर बढ़ा दी हैं।
विकास नारंग, स्थानीय निवासी, शक्तिनगर अंबाला सिटी।
------
जब भी हल्की बरसात हो जाए तो नदी मोहल्ला कॉलोनी में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। तीन दिनों से क्षेत्र की ज्यादातर गलियों में जलभराव हो गया है। कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। ऐसी स्थिति में घर के अंदर पानी में रहना बहुत मुश्किल है, प्रशासन की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
सुरेश शर्मा, स्थानीय निवासी, नदी मोहल्ला अंबाला सिटी।
---------
लक्ष्मी नगर क्षेत्र में बारिश के दौरान पानी भर जाता है, लेकिन बारिश बंद होने पश्चात कुछ क्षेत्र की गलियों का जमीनी स्तर बहुत डाउन है। जिस वजह से उन गलियों में पानी थोड़ा लंबे समय तक रूक जाता है। प्रशासन को बारिश के दौरान गलियों में भरने वाले बारिश के पानी की समस्या से निजात दिलानी चाहिए।
मनजीत सिंह, स्थानीय निवासी, लक्ष्मी नगर, अंबाला सिटी।
-----
पटेल नगर में मेन नालियां व नाले क्षेत्र में चल रही डेयरियों के कारण बदं रहते हैं। नालियों में डेयरियों से निकलने वाले गोबर आदि की गंदगी फंसी रहती है। जिस कारण बरसाती सीजन में नालियां बंद होने के कारण गलियों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। यदि क्षेत्र में डेयरियां न हो तो जलभराव की स्थिति पैदा नहीं हो सकती।
अमित शर्मा, स्थानीय निवासी, पटेल नगर अंबाला सिटी।
-------
दिनभर बारिश होने के कारण मार्केट से ग्राहक पूरी तरह से गायब रहा, वहीं कपड़ा मार्केट कुछ बाजारों में बरसाती पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही पर पूर्ण विराम लग चुका है। मौसम साफ होने पश्चात ही मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही हो सकती है।
राजन, स्थानीय दुकानदार, कपड़ा मार्केट अंबाला सिटी।
--------
अंबाला सिटी की कईं कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। निगम प्रशासन की ओर से बरसाती पानी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम न किए जाने की वजह से ही जलभराव की स्थिति पैदा होती है। यदि समय रहते निगम प्रशासन बरसाती पानी के लिए उचित प्रबंध करे तो शायद जलभराव न हो और लोगों को एक बड़ी राहत मिलने की संभावनाएं भी बन सकती है।
वीरेंद्र कपूर, स्थानीय निवासी, सेक्टर एक अंबाला सिटी।
--------
नदी मोहल्ला कॉलोनी की ज्यादातर गलियों में हल्की बरसात में ही जलमग्न हो जाती हैं। बरसाती पानी निकालने के लिए तीन पंप लगाए गए हैं, जोकि दिन रात पानी निकालने का कार्य करेंगे। नगर निगम की ओर से कुछ कर्मचारियों की व्यवस्था की जा चुकी है। जोकि क्षेत्र की गलियों में जमा होने वाले बरसाती पानी पर नजर रखेंगे। अपनी ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा कि क्षेत्र में कहीं भी बरसाती पानी से जलभराव न हो इस पर पूरी नजर रखी जा रही है। वहीं क्षेत्र के लोगों से फोन के माध्यम से संपर्क बनाया हुआ है। जिस क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी होगी, उसपर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया जाएगा।

मिथुन वर्मा, पार्षद नगर निगम, अंबाला।
----------
बरसाती पानी की निकासी के लिए तकरीबन सभी कॉलोनियों में पंप आदि की व्यवस्था की जा चुकी है। इसी संदर्भ में निगम प्रशासन की ओर से टीमें गठित की जा चुकी हैं। जिनको क्षेत्रों के अनुसार जिम्मेदारियां दी जा चुकी है। बरसाती पानी की निकासी के लिए दर्जनों पंप शहर भी के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जा चुके हैं। उम्मीद है कि लोगों को बरसाती पानी से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
संजीव कुमार, एक्सईएन, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed