फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging in the city due to four hours of rain

Ambala News: चार घंटे बारिश से शहर में जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city due to four hours of rain
शहर के जिला नागरिक अस्पताल में बारिश हुआ जलभराव।
अंबाला सिटी। बुधवार को सुबह छह बजे शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। ये बारिश 10 बजे तक चली। इस कारण शहर के मानव चाैक, अग्रसेन चाैक, पंचायत भवन के बाहर, नदी मोहल्ला और शहर के जिला नागरिक अस्पताल में पानी भर गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के ही माॅडल टाउन, इंको चाैक और जंडली पुल के नजदीक जलभराव होने के कारण वाहनों की गति थम गई। जलभराव के कारण शाम तक वाहन रुक-रुककर चलते रहे। यहां लगातार जलभराव होने से सड़क में गहरे गड्ढे भी हो गए। दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरते नजर आए। यहां सड़क पर नाले की तरफ ज्यादा जलभराव होता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सुबह 8:30 बजे तक जिले में 31.3 मिलीमीटर और सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक आठ मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। दोपहर 12 बजे तक रुक-रुककर बारिश हुई। कोर्ट रोड पर भी सड़क टूटने से कई जगह जलभराव हो गया। इस सड़क पर गहरे गड्ढे भी बन गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा रह सकता है मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर पांच सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने की संभावना के कारण राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पांच सितंबर तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाएं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की आंशका है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने और वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है।
बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी
बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया। जलभराव होने से सुबह स्कूली बच्चों को भी निकलने में परेशानी आई। इसके साथ ही वाहन चालकों को भी जलभराव के बीच में से निकलना पड़ा। नदी मोहल्ला में ज्यादा जलभराव हो गया। जलभराव होने से गंदगी भी पानी में फैल गई। नदी मोहल्ला में निगम ने पानी निकालने के लिए पंप लगाए हैं। शहर में बारिश में सबसे ज्यादा इस एरिया में ही दिक्कत आती है।

डीसी ने हासिल की जलभराव की जानकारी
तड़के हुई बारिश के चलते डीसी पार्थ गुप्ता ने कैंप कार्यालय में नगर निगम, नगर परिषद और अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए जलभराव की स्थिति की जानकारी हासिल की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह फील्ड में रहते हुए जहां पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, वहां से बरसाती पानी को निकलवाना सुनिश्चित कराएं। डीसी ने अधिकारियों से किन-किन क्षेत्रों या काॅलोनियों में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है और बरसाती पानी की निकासी के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, उसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन भी क्षेत्रों में विशेषकर निचले क्षेत्रों में जलभराव हुआ है, वहां पर पंप के माध्यम से पानी निकलवाना सुनिश्चित करवाएं। बैठक में एसीयूटी रवि मीणा, नगर निगम डीएमसी दीपक सूरा, ईओ नगर परिषद अंबाला छावनी रविंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता मनदीप सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल, मुकेश कुमार के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शहर के जिला नागरिक अस्पताल में बारिश हुआ जलभराव।

शहर के जिला नागरिक अस्पताल में बारिश हुआ जलभराव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed