फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging due to rain, power outage for hours due to feeder breakdown

Ambala News: बारिश से जलभराव, फीडर ब्रेकडाउन से घंटों बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, power outage for hours due to feeder breakdown
अंबाला सिटी। चार दिन पहले हुई बारिश की मुसीबत कम हुई ही थी कि शनिवार रात की बारिश और तेज हवा आफत बन गई। दिन में जहां गर्मी ने बेहाल किया, वहीं रात 10 बजे मौसम ने करवट ली और रातभर तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया, लेकिन बारिश और तेज हवा चलने से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

इससे बिजली निगम के 53 फीडर ब्रेकडाउन हो गए। कई फीडर के एरिया में तो 10 घंटे तक बिजली नहीं आई। इस वजह से लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में इंको चौक रेल अंडरब्रिज के नीचे, मनाली हाउस, अंबाला-राजपुरा सर्विस रोड सहित अन्य जगह पर जलभराव से दिक्कत रही। कपड़ा मार्केट में कीचड़ होने से फिसलन हो गई। इस वजह से पैदल चलने और वाहनों के निकलने के कारण दिक्कत रही।
विज्ञापन

रेल अंडरब्रिज बंद होने से बदलना पड़ा रास्ता
इंको चौक रेल अंडरब्रिज के नीचे जलभराव हो गया। जलभराव होने से कई वाहन चालक बीच में से गुजरने लगे तो वाहन बीच में ही बंद हो गए। सेक्टर-9 निवासी सुरेंद्र मोहन और लक्ष्मी नगर के अशोक गोयल ने बताया कि रेल अंडरब्रिज में जलभराव होने से उनको शहर में जाने के लिए कई किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ा। अंबाला-राजपुरा सर्विस रोड पर जलभराव होने से मोटरसाइकिल सवार गिर गए। महिला प्रवीन ने बताया कि जलभराव होने से लोगों को दिक्कत आती है। पहले भी यहां जलभराव होता है। वहीं, पुल के नीचे जलभराव होने से उनको परेशानी रही। कई लोग पुल के नीचे जलभराव होने से पुल के ऊपर से रेल लाइन पार करते दिखे। निगम टीम ने यहां से सुपर सकर मशीन की सहायता से पानी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन बाद ही फिर बरसे बादल
जिले में 43.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और तेज हवा के कारण रात में 53 बिजली फीडर पर ब्रेकडाउन होने से बिजली गुल रही। कुछ फीडर को निगम ने रात को ही चलाया, जबकि कुछ फीडर सुबह तक ठीक होने पर ही चल पाए।

वर्जन
अंबाला सर्कल में बारिश व तेज हवा के कारण 53 फीडर पर ब्रेकडाउन हो गया था। फीडर को कुछ ही घंटों में सुचारू रूप से चलाया। बारिश और तेज हवा से जिले में पोल गिरने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।
वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed