फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water under the underbridge, facing difficulties in passing

Ambala News: अंडरब्रिज के नीचे पानी, गुजरने में झेल रहे परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Water under the underbridge, facing difficulties in passing
अंबाला। जान जोखिम में डालकर रेलवे कर्मी, उनके परिजन व आमजन रेलवे के अंडरब्रिज से गुजर रहे हैं। यह अंडरब्रिज अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर बाजीगर बस्ती की तरफ और अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर आरपीएफ बैरक के पास बने हुए हैं। एक अंडरब्रिज में अभी तक जलभराव है। वहीं दूसरे अंडरब्रिज की सुरक्षा को लेकर बनाई गई दीवार टूट गई और मलबे के ढेर सड़क पर आ गए हैं।
विज्ञापन

इससे अंबाला-दिल्ली रेलवे लाइन के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी मोहन, गोपाल, सुरेश, रामकुमार आदि ने बताया कि अंबाला-दिल्ली सेक्शन के नीचे से पानी की निकासी के लिए रेलवे ने पंप लगा दिए थे, लेकिन अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन के अंडरब्रिज से पानी की निकासी के लिए पंप नहीं लगाए गए। यहां अभी भी काफी जलभराव है। यह स्थानीय निवासियों खासकर छोटे बच्चों के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन

अंडरब्रिज में जलभराव के कारण लोग रेल पटरियों से आवागमन कर रहे हैं। इससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर प्रत्येक विभाग जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। वहीं रेलवे इन समस्याओं को अनदेखा कर रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी भी परेशान
केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी दोनों अंडरब्रिज की खस्ता हालत से परेशान हैं, क्योंकि उन्हें रेलवे कॉलोनी स्थित पीएंडटी डिस्पेंसरी में उपचार व दवाइयों के लिए जाना पड़ता है। जलभराव व मलबे के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर काली पलटन पुल या फिर हाईवे से घूमकर डिस्पेंसरी में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed