{"_id":"68a0e5e92f81a26a6f0d16c8","slug":"water-level-of-tangri-river-increased-water-entered-the-coastal-colonies-ambala-news-c-36-1-amb1002-147900-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टांगरी नदी का बढ़ा जलस्तर, तटवर्ती कॉलोनियों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टांगरी नदी का बढ़ा जलस्तर, तटवर्ती कॉलोनियों में घुसा पानी
विज्ञापन
अंबाला। पहाड़ों में बारिश के बाद एक बार फिर टांगरी नदी उफान पर है। शनिवार सुबह अचानक से टांगरी में 10 हजार क्यूसेक से अधिक पानी आ गया, जिससे टांंगरी की तटवर्ती काॅलोनियों में पानी घुस गया। हालांकि दोपहर बाद जलस्तर कम होने से पानी निकल गया। इसमें न्यू प्रीत नगर में नदी के किनारे बने घरों की गलियों में जलभराव रहा, जिसे लोग पंपसेट की मदद से पानी निकालते दिखे, इसके साथ ही नदी के तेज बहाव को देखने वालाें की भी टांगरी पर भीड़ लगी रही। इसी प्रकार मुलाना की मारकंडा नदी में भी शुक्रवार को जलस्तर बढ़ा था। मगर कुछ घंटों बाद ही नदी में पानी कम हो गया, जिससे आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली।
कॉलोनियों में लोगों की बढ़ी चिंता
टांगरी नदी के पास बनी न्यू प्रीत नगर कॉलोनी, टैगोर नगर, डेहा बस्ती सहित अन्य कॉलोनियों में पानी घुस गया। न्यू प्रीत नगर निवासी मीना देवी ने बताया कि हमें यहां रहते हुए 14 साल हो गए हैं। हर साल बारिश के सीजन में डर लगता है कि कहीं पिछली बार की तरह हाल न हाे जाए। शनिवार को हमारे घर के पास बने भैंस के बाड़े में पानी घुस गया था। ऐसे हालात में कोई मदद करने भी नहीं आता। इसी प्रकार रेखा उपाध्याय ने बताया कि टांगरी नदी का जो बांध बनाया है वह ऊंचा है और हमारी गली नीची हैं। हमारी कॉलोनियों की नालियां टांगरी में मिलती हैं, ऐसे में पानी नालियाें से बैक होकर गली में आ जाता है, ऐसे में हमारे लिए जल निकासी एक समस्या बन जाती है।
बांध पर जलस्तर कम होने का इंतजार करते रहे लोग
टांगरी नदी में सुबह 10 बजे तक काफी जलस्तर था, ऐसे में लोग बांध पर जलस्तर का कम होने का इंतजार करते दिखे। वहीं कुछ लोगों के घर के जरूरी सामान को पहली मंजिल पर भी चढ़ाया। उनका कहना था कि पिछले कुछ समय से वह बार-बार सामान ऊपर या नीचे ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम के नंबरों पर नहीं हो सका संपर्क
प्रशासन ने जुलाई से पहले ही बाढ़ नियंत्रण के लिए पांच स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाया था, जिसमें एक सिंचाई विभाग में, दूसरा जिला राजस्व विभाग, तीसरा अंबाला छावनी, चौथा कंट्रोल रूम नारायणगढ़ और पांचवां बराड़ा में स्थापित किया। शनिवार को लगा कि सभी कंट्रोल रूम निष्क्रिय हैं। इसकी जानकारी करने को सिंचाई विभाग के 0171-4023613 नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर हर बार नंबर अपने आप ही कट रहा था। यही हाल जिला राजस्व विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर 0171-2533360 का रहा। यह नंबर भी नहीं लगा, वहीं अन्य कंट्रोल नंबर पर भी संपर्क नहीं हो सका।