फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water filled in the cloth market, a deep pit formed due to road collapse on Jandali bridge

Ambala News: कपड़ा मार्केट में भरा पानी, जंडली पुल पर सड़क धंसने से बना गहरा गड्ढ़ा

Tue, 02 Sep 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 02 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the cloth market, a deep pit formed due to road collapse on Jandali bridge
शहर के अंबिका देवी मंदिर के पास सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले में सोमवार सुबह तड़के करीब तीन बजे से बारिश शुरू हुई और सोमवार शाम तक रुक-रुककर लगातार बारिश होती रही। 24 घंटे में 70 मिलीमीटर बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। अंबाला शहर के जंडली पुल पर सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया। इससे छावनी से अंबाला शहर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों की गति धीमी रही और वाहनों की लंबी कतार भी लगी रही। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से बत्ती गुल हो गई। इसके अलावा कपड़ा मार्केट में दुकानों के आगे पानी भरने से ग्राहक कम संख्या में पहुंचे। इस दाैरान पानी भरने से कई वाहन खराब हो गए।
जिले में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 8.4 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 48.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह से शाम तक 22.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया था। मंगलवार को भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला में इस सीजन में जून से लेकर अभी तक 682.7 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन सोमवार तक 480.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य से 30 प्रतिशत कम रही। सड़कों पर जलभराव होने से दोपहर में स्कूली बच्चों को भी निकलने में दिक्कत आई। कैंट क्षेत्र में भी बारिश के कारण बाजार में लोगाें की चहलकदमी कमी रही। लगातार बारिश होने से कई स्कूलाें में बच्चे सुबह जा ही नहीं सके तो कुछ स्कूलों ने अवकाश कर दिया। तेली मंडी में लोगों के घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा महेश नगर, राय मार्केट के रास्ते पर और फुटबाॅल चौके पास भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन

जलभराव होने से वाहनों की गति रही धीमी

शहर में हर तरफ जलभराव होने से वाहन चालकों की गति धीमी रही। सुबह से शाम तक वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगहों पर तो पानी में गाड़ी व बाइक भी खराब हो गई। शहर के मॉडल टाउन के पास सड़क पर ज्यादा जलभराव रहा। यहां लोगों को निकलने में दिक्कत आई। इसी तरह शहर के कपड़ा मार्केट, रामबाग रोड, शुक्लकुंड रोड, अग्रसेन चौक, मानव चौक, प्रेम नगर, जैन नगर, टीबी अस्पताल रोड, अंबिका देवी मंदिर रोड, जंडली पुल के पास, पुलिस लाइन के पास भी जलभराव के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 सितंबर तक बारिश होने के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ अब श्री गंगानगर, शिवपुरी, दमोह, कलिंगापट्टनम से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने से अरब सागर से भी नमी वाली हवा मध्यप्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना है। जिससे 3 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई और बीच-बीच में हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट रहने के आसार हैं।

----

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed