फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wakf Board has been amended five times before: Vij

वक्फ बोर्ड का पहले भी पांच बार हो चुका है संशोधन : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Wakf Board has been amended five times before: Vij
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि वक्फ बोर्ड बिल में कोई पहली बार संशोधन नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले भी पांच बार संशोधन हो चुका है। वे वीरवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में तुष्टीकरण की राजनीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सरकार ने वक्फ बोर्ड बिल में ये बदलाव किया था कि वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन पर अपना दावा करे तो उसका मालिकाना हक सिद्ध करने की जिम्मेवारी उसकी होती थी जो जमीन पर काबिज है और जिसकी जमीन है।
विज्ञापन

अगर यह बिल रहता तो यह किसी दिन पूरे हिंदुस्तान पर अपना हक जता देते, ऐसे में भारत की जनता कहां जाती। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस ने जो बिल बनाया था, उसी को ठीक किया जा रहा है। इस बिल का अखिलेश भी विरोध कर रहे है। उनके संबंध में कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि देशहित, हिंदू-मुस्लिम के हित में सरकारों का काम होता है कि अगर कहीं लूट हो रही है तो उसको दुरुस्त करे। वही, सांसद ओवैसी ने संसद में ही वक्फ बोर्ड संशोधन बिल की कापियां फाड़ दी, इस पर अनिल विज ने कहा कि ओवैसी हमेशा ऐसी हरकतें करते रहते हैं कि मीडिया में बने रहे, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


आप की सरकार आने के बाद बढ़ा नशा
आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बढ़ते नशे को पूर्व सरकारों की देन बताने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद नशा तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ज्ञान देने से चीजें ठीक नहीं होती, चीजें तो धरातल पर काम करने से ठीक होती है। धरातल पर कुछ होता नजर नहीं आ रहा। उन्होंने केजरीवाल को ज्ञान बहादुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

किसान तो पंजाब में बैठे हैं धरने पर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों को लूटना और परेशान करना बीजेपी की नीति है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने हुड्डा को आड़े हाथों लेते प्रश्न किया कि सरकार ने किसानों को परेशान करने के लिए कौन सी नीति बनाई है। उन्होंने कहा कि किसान तो धरने पर पंजाब में बैठे है और पंजाब में गठबंधन की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed