फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waiting for Laparoscopy machine equipment

Ambala News: लेप्रोस्कॉपी मशीन के उपकरणों का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Waiting for Laparoscopy machine equipment
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र में पेट से जुड़ी बीमारियों और कैंसर के मरीजों के लिए करीब चार माह पहले पहुंची 4 के टेक्नोलॉजी वाली हाईटैक लेप्रोस्कोपी मशीन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मशीन का पूरा सेटअप तो लग चुका है लेकिन उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण ही नहीं पहुंचे है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को अभी उपकरणों की खरीद का इंतजार है। मुख्यालय में इसको लेकर पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का भी कहना है कि बिना उपकरणों के मशीन को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मशीन जल्द चलती है तो कैंसर के मरीजों को बहुत लाभ मिलेगा। दरअसल, अस्पताल में करीब 90 लाख रुपये की लागत से मशीन खरीदी गई है। दावा किया जाता है कि विदेशी कंपनी की यह मशीन प्रदेशभर के किसी भी नागरिक अस्पताल में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल चंडीगढ़ पीजीआई में ही यह मशीन उपलब्ध है। इस मशीन की खास बात यह है कि मशीन में एचडी से भी बेहतर कैमरा भी लगा हुआ है जो इस मशीन के जरिए ऑपरेशन को रिकॉर्ड भी करता रहेगा। बाद में ऑपरेशन की वीडियो को पैन ड्राइव में डालकर डॉक्टर किसी भी दूसरे डॉक्टर के साथ शेयर कर सकेंगे। सबसे ज्यादा इसका फायदा मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी मिलेगा। दरअसल, अटल कैंसर केयर केंद्र में हरियाणा ही नहीं पंजाब, यूपी, हिमाचल, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों से भी मरीज पहुंच रहे हैं।

डाई के इस्तेमाल से रंगीन हो जाएगी बीमारी वाली नस

मशीन की खास बात यह है कि ऑपरेशन के समय हम जिस नस पर काम कर रहे होते हैं तो उसमें मशीन के जरिए डाई डालने के बाद रंगीन होकर स्क्रीन पर देख सकते हैं। ऐसे में संबंधित नलकी और नस का पता चलता रहता है। इसके अलावा यह आम एचडी लेप्रोस्कॉपी मशीनों से काफी एडवांस होने के कारण विजिबिल्टी ज्यादा रहती है। ऑपरेशन के समय स्मॉग यानी धुंए को सोखने की भी क्षमता है। बाकायदा मशीन को चलाने के लिए गेस्ट्रोसर्जन डॉ.जितेंद्र चौहान अहमदाबाद, गुजरात व चंडीगढ़ से ट्रेनिंग करके आए हैं।

लेप्रोस्कॉपी मशीन को जल्द ही उपकरण आने के बाद ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे। अगस्त माह शुरू होते ही इससे ऑपरेशन करने की उम्मीद है।
डॉ. जितेंद्र, गेस्ट्रोसर्जन, अटल कैंसर केयर केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed