फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waiting figure in summer vacation crosses 100

Ambala News: ग्रीष्मकालीन अवकाश में वेटिंग का आंकड़ा 100 के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Waiting figure in summer vacation crosses 100
अंबाला। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले ही लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 100 के पार हो गया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की ओर से रेलवे से आग्रह किए जा रहे हैं कि भीड़भाड़ वाले रेल मार्गाेें पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करें।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए आदेश जारी कर दिए हैं और रेलवे के सिस्टम को भी तुरंत प्रभाव से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली से कटरा, कटरा-वाराणसी, बठिंडा-वाराणसी, सहारनपुर-अंबाला कैंट, चंडीगढ़-गोरखपुर, कटरा-गोवाहाटी, जम्मूतवी-कोलकाता और कालका-शिमला के बीच दोनों दिशाओं में संचालित होंगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली-कटरा स्पेशल
नई दिल्ली से ट्रेन नंबर 04075 28 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को रात 11.45 बजे रवाना होकर देर रात 2.35 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 11.40 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में कटरा से ट्रेन नंबर 04076 29 अप्रैल से 1 जुलाई तक प्रत्येक वीरवार व सोमवार को रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे अंबाला कैंट और 9.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व उधमपुर रेलवे स्टेशनाें पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा-वाराणसी
कटरा से ट्रेन नंबर 04624 21 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.50 बजे अंबाला कैंट और रात 11.55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से ट्रेन 04623 23 अप्रैल से 2 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5.30 बजे रवाना होकर रात 11.20 बजे अंबाला कैंट और सुबह 11.25 बजे कटरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, ढंढारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, राय बरेली और मां बेलहा देवी धाम रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
सहारनपुर-अंबाला कैंट
सहारनपुर से ट्रेन नंबर 04553 20 अप्रैल से 30 जून तक रोजाना सुबह 4.40 बजे रवाना होकर सुबह 6.45 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। अंबाला कैंट से ट्रेन नंबर 04554 20 अप्रैल से 30 जून तक रोजाना रात 8.20 बजे रवाना होकर रात 10.30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन पिलखनी, सरसावा, कलानौर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी व दुखेड़ी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

कालका-शिमला
कालका से ट्रेन नंबर 04563 12 अप्रैल से 15 जुलाई तक रोजाना सुबह 8.05 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04564 12 अप्रैल से 15 जुलाई तक रोजाना शाम 4.50 बजे रवाना होकर रात 9.50 बजे कालका पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन धर्मपुर, बड़ोग, सोलन, कंडाघाट व समरहिल रेलवे स्टेशनों पर
दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed