फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Voting for the District and Naraingarh Bar elections takes place today.

Ambala News: जिला और नारायणगढ़ बार चुनाव का मतदान आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Voting for the District and Naraingarh Bar elections takes place today.
अंबाला सिटी स्थित न्यायालय परिसर। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा। वीरवार को प्रचार के लिए प्रत्याशी ताकत झौंकते नजर आए। अदालत परिसर में चुनावी सरगर्मी और हलचल तेज हो गई है।
शुक्रवार को शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसमें 1609 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हर बार की तरह मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। इसमें पहले बूथ पर एक से लेकर 800 तक मतदाता तो 801 से लेकर 1609 तक के मतदाता दूसरे बूथ पर वोट पोल करेंगे। सब कुछ ठीक रहा तो रात्रि 9 बजे तक बार का परिणाम आ जाएगा। इसी प्रकार नारायणगढ़ में भी मतदान कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी संजीव वशिष्ठ और संदीप सचदेवा ने बताया कि मतदान की पूरी तैयारी है। अधिवक्ताओं को नियम भी बता दिए गए हैं।
विज्ञापन

---------
अध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबला
अध्यक्ष पद पर रमन शर्मा और रोहित जैन के बीच सीधा मुकाबला होगा। सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसमें सचिन कुमार, विक्रम सैनी और गगन कोहली मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चंदर, गुरजोत सिंह जसपाल, संयुक्त सचिव महिला आरक्षित पद पर हिमांशी चावला, नीतू बाला, कविता अहलूवालिया, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद नईम, सचिन चौहान ने ताल ठोकी है। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य पद पर साहिल आर्या, गोल्डी, मृदुल राज, शुभम तंवर, हर्षित बत्रा, कमलजीत सिंह गुर्जर आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बार के कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
इस बार, चुनाव अधिकारियों ने चुनाव कराने की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं को न देकर बार एसोसिएशन में कार्यरत कर्मचारियों की लगाई है। दोनों बूथों पर चार-चार कर्मचारी मतदान प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed