फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Volleyball championship begins in Lohari village

Ambala News: लोहारी गांव में वाॅलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Volleyball championship begins in Lohari village
लोहारी गांव में विजेताओं को पुरस्कृत करते अति​थि और आयोजक। संवाद
मतलौडा। ग्राम पंचायत लोहारी व वॉलीबॉल कमेटी लोहारी द्वारा शनिवार को 19वीं वाॅलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुरजीत खर्ब, सरपंच पवन सिंह रोजड़ा ने शुभारंभ किया। वॉलीबॉल कमेटी लोहारी के प्रधान एडवोकेट महेंद्र सिंह रोजड़ा व काेच रामुकमार ने बताया कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों के अलावा दिल्ली की टीमें भी प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता गांव की कमेटी द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार 19 साल से कराई जा रही है। पहला इनाम 41 हजार व दूसरा 31 हजार रुपये का रखा गया है। इसके साथ अंडर- 14 व अंडर- 17 के इनाम भी रखे गए है। देर रात तक टीमों के बीच मुकाबले चल रहे थे। फाइनल मुकाबले रविवार को कराया जाएगा। इस मौके पर प्रिसिंपल दीपक त्रिपाठी, प्रदीप फौजी, रामकुमार फौजी, शमशेर सिंह पीटीआई, कश्मीरी, टिंकू, जसबीर रोजड़ा, नरेश रोजड़ा, कृष्ण रोजड़ा, सुरेंद्र मास्टर, सुनहरा पहलवान गाेवर्धन व हरिराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed