फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vital and Lions Club in the final

फाइनल में भिड़ेंगे व्हाइटल और लायंस क्लब

Sun, 18 May 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 18 May 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
Vital and Lions Club in the final
अंबाला कैंट। वार हीरोज स्टेडियम में जिला फुटबाल संघ की ओर से आयोजित लीग का सेमीफाइनल शनिवार को पीएमएस जटवाड़ और लायंस क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन


 इसमें लायंस क्लब के खिलाड़ियों ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाते हुए 5-1 से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। मैच के आरंभ से ही जटवाड़ और लायंस क्लब दोनों टीमों के खिलाड़ी बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे थे। मैच की शुरुआत में ही जटवाड़ के खिलाड़ियों की गलती के चलते लायंस क्लब को एक फ्री किक मिली, लेकिन जटवाड़ के गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन कर गोल नहीं होने दिया।

इसके बाद लायंस क्लब के गौरव ने छठे मिनट में गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। मैच के 7 वें मिनट में गौरव ने एक गोल और कर स्कोर 2-0 कर दिया।  10वें मिनट में लायंस क्लब के मोहित ने एक गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। 12वें मिनट में अंकित ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। इसी तरह से मैच के पहले हाफ में लायंस क्लब ने मैच को अपने कब्जे में रखते हुए दूसरी टीम के खिलाड़ियों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दीं।
विज्ञापन


 मैच के दूसरे हॉफ में एक बार फिर दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे के सामने आए। मैच के 31वें मिनट में लायंस क्लब के प्रदीप ने गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। मैच के अंत में जटवाड़ ने एक गोल किया। मैच में रेफरी की भूमिका अशोक कुमार, संजय वीज, श्रीकांत, अरविंद कुमार, राजेश कुमार ने निभाई। फुटबाल कोच वीरेंद्र आर्य ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि फुटबाल लीग का फाइनल मैच रविवार शाम पांच बजे लायंस क्लब व व्हाइटल क्लब के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर इंद्रजीत वालिया, योगराज, अरुण कांत, सतीश कुमार, रघुनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed