{"_id":"675483ec77865e3c01023361","slug":"vishal-nagar-kirtan-welcomed-in-ambala-ambala-news-c-36-1-amb1001-134056-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विशाल नगर कीर्तन का अंबाला में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विशाल नगर कीर्तन का अंबाला में स्वागत
विज्ञापन
अंबाला शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में पालकी साहिब के दर्शन करती महिला। संवाद
अंबाला। दिल्ली से सज कर महान शीश भेंटा विशाल कीर्तन शनिवार सायं अंबाला पहुंचा। दशमेश तरना दल के प्रमुख जत्थेदार मेजर सिंह, बाबा जीवन सिंह के प्रमुख जत्थेदार बाबा बलदेव सिंह और श्री आनंदपुर साहिब के प्रमुख जत्थेदार बाबा दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में नगर कीर्तन पहुंचा।
यहां संगत सहित विभिन्न धार्मिक जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों व हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी साहिब पर पुष्पवर्षा करते हुए शीश नवाया। यह नगर कीर्तन श्री शीश भेंटा यात्रा प्रबंधक कमेटी व अलग-अलग निहंग जत्थेबंदियों द्वारा सजाया गई है।
नगर कीर्तन दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब से छह दिसंबर को आरंभ होकर अलग-अलग जिलों से होते हुए अंबाला पहुंचा। इस मौके पर एचएसजीएमसी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल सहित कार्यकारिणी समिति सदस्य टीपी सिंह, इंदरजीत सिंह वासूदेवा, राजिंदर सिंह, कैप्टन दिलबाग सिंह, हरपाल सिंह कंबोज आदि ने गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
तीन दिवसीय समागम शुरु
गुरद्वारा श्री शीशगंज साहिब अंबाला में कीर्तन दरबार सजाया गया। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेवा सोसायटी एवं एचएसजीएमसी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय समागम में अंतर्राष्ट्रीय गुरबाणी कथावाचक भाई जसवंत सिंह परवाना ने कथा करते हुए संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन प्रसंग पर विचार प्रकट करते हुए गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया तथा गुरमत अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने गुरबाणी के रहस्यों पर भी चर्चा की। उन्होंंने संगत से भी अपने बच्चों को गुरु इतिहास, गुरमत तथा गुरबाणी से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान भाई गुरप्रीत सिंह शिमला वाले ने भी संगत के दर्शन किए। समागम में प्रबंधकों की ओर से जत्थों को सिरोपा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।