फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vishal also scorched in the fire

आग में झुलसे विशाल की भी मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vishal also scorched in the fire
मुलाना। 5 अप्रैल को मुलाना के खेतों में एक झोपड़ी में लगी आग में झुलसे 7 वर्षीय विशाल ने दम तोड़ दिया। हादसे में 5 वर्षीय दीपाली की आग में झुलसने से 15 दिन पहले दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं विशाल की मां मुन्नी अभी अपनी बेटी दीपाली की मौत के दुख से उबर नहीं पाई थी कि बेटे विशाल की मौत की खबर से टूट गई। वह अपने होश ही खो बैठी। जब भी उसे होश आता तो मुंह से केवल विशाल का नाम ही निकलता।
विज्ञापन

बता दें कि 5 अप्रैल की रात को मुलाना-बुडियों मार्ग पर बनी झोपड़ी में रह रही मुन्नी की झोपड़ी में आग लग गई थी। जिसमें उसकी पांच वर्षीय बेटी दीपाली की जलकर मौत हो गई थी जबकि उसका 7 वर्षीय बेटा विशाल व 8 वर्षीय बेटी दीपा 40 प्रतिशत तक झुलस गए थे। उनका पीजीआई में इलाज जारी था। विशाल करीब 15 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा, लेकिन बुधवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। दोपहर बाद विशाल को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी जिला के बलसनंद गांव की मुन्नी दुखों के भार तले ही जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। मुन्नी के पति की चार साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद वह मजदूरी कर अपनी तीन बेटियों व एक बेटे को पाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed