{"_id":"6b01e3a6d7c3d3413b0a3fd0","slug":"virjanand-house-won-in-kabaddi-and-volleyball-ambala-news-c-36-1-amb1001-172982-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कबड्डी और वॉलीबाॅल में विरजानंद हाउस ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कबड्डी और वॉलीबाॅल में विरजानंद हाउस ने मारी बाजी
विज्ञापन
डीएवी स्कूल
- ओवरऑल ट्रॉफी दयानंद हाउस ने तो
डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस विंग्स ऑफ विक्ट्री की धूम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
नारायणगढ़। डीएवी पब्लिक (सीसे) स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस विंग्स ऑफ विक्ट्री का आयोजन किया गया। कबड्डी व वॉलीबाॅल में विरजानंद हाउस ने जीत दर्ज की, जबकि शानदार प्रदर्शन के दम पर दयानंद हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। मुख्य अतिथि ने डीएवी नेशनल खेल, एसजीएफसी प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और 100 मीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के ट्रेजरर डॉ. एमसी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एमसी शर्मा एवं अन्य अतिथियों को पौधा पात्र भेंट कर और ओउम् का पटका पहनाकर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर. पी. राठी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।
100 मीटर दौड़ में लिया हिस्सा
नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए पॉम-पॉम, वेजिटेबल, बैलून, फ्रॉग बैग पैक, लेमन, शर्ट वेयरिंग और संतुलन दौड़ जैसी स्पर्धाएं हुईं। छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। बच्चों की माताओं और महिला शिक्षकों के बीच हुई रस्साकशी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।