फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vice President's quip in desi style, his height was six feet, it became less after bowing in front of his wife.

Ambala News: देसी अंदाज में उपराष्ट्रपति की चुटकी, छह फीट थी हाइट, पत्नी के सामने झुककर कम हो गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vice President's quip in desi style, his height was six feet, it became less after bowing in front of his wife.
गीता जयंती महोत्सव को लेकर जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय में बैठक लेते अ​धिकारी। स्रोत : सोशल 
अंबाला। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर रविवार को उपराष्ट्रपति डॉ. जगदीप धनखड़ हरियाणा की एकदिवसीय यात्रा पर पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ अंबाला एयरबेस पर विमान से उतरे थे।
विज्ञापन

यहां हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और जाट समाज की खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों की ओर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत सम्मान किया। वहां खाप प्रतिनिधियों के साथ उपराष्ट्रपति धनखड़ की मुलाकात करीब आधा घंटा चली। इस दौरान अपने खांटी देसी अंदाज और हरियाणवी बोली में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कई रोचक किस्से सुनाए और माहौल काफी खुशनुमा बना रहा।
विज्ञापन

हरियाणा की चहल खाप के वाइस प्रेसिडेंट झज्जाराम चहल ने परिचय दिया तो धनखड़ साहब ने बड़े विनोदपूर्ण तरीके से कहा कि एक वाइस प्रेसिडेंट दूसरे वाइस प्रेसिडेंट से मिल रहा है। लंबे कद के नरवाल खाप के प्रधान भलेराम नरवाल से उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पूछा थारी हाइट के है, जवाब में भलेराम ने बताया छह फीट दा इंच। इसके बाद एक हाथी और चूहे के बच्चे की कहानी सुनाते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि हाइट तो मेरी भी छ फीट है पर मेरी धर्मपत्नी के सामने झुकते-झुकते कम हो गयी है। इस पर जोरदार ठहाके लगे और डॉ. सुदेश धनखड़ भी स्वयं को मुस्कुराने से नहीं रोक सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार जींद जिले से आए बलबीर सिंह चहल ने बताया कि उनके गांव का नाम बड़ौदा है, तो उपराष्ट्रपति ने डॉ सुदेश धनखड़ की ओर इशारा करते हुए कहा, इनका गोत्र है बड़ौदा और ससुराल वालों का गोत्र सुनकर कान खड़े हो जाते हैं। नरवार खाप के दलवीर नरवार ने बताया कि गोहाना से आए हैं तो उपराष्ट्रपति ने गोहाना की जलेबी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इसका स्वाद खुद गोहाना जाकर लिया है।

हिसार में जब दादी बाली, मोदी से मिलवा दो

उपराष्ट्रपति ने पूर्व में अपनी हिसार यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक बुजुर्ग दादी ने उनसे कहा कि एक बार मोदी से मिलवा दे। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पूछा, मोदी से मिलकर आपको क्या बात करनी है, तो दादी ने जवाब दिया, पीएम मोदी को मिलके पूछना चाहती हूं कि जाट के छोरे को मोदी ने उपराष्ट्रपति कैसे बनाया।



सुनाया रोचक किस्सा

इसी तरह उपराष्ट्रपति ने एक और पुराना रोचक किस्सा सुनाया कि आजादी के कुछ पहले, एक जाट जयपुर आ गया। वहां एक ढाबा था। जाट बोला कि रोटी खानी है। ढाबे वाला बोला कि एक आने की दो रोटी है। जाट ने निराश होकर कहा भाई तब तो नहीं खाई जाएगी। इस पर ढाबे वाले ने शर्त रखी कि चौधरी अगर 50 रोटी खा ले तो मुफ्त में खिलाएगा। जाट खाने लगा और ढाबे वाला गिनने को दीवार पर लाइन खींचता जाता। जब लाइन 40 पर पहुंच गई तो ढाबा वाला घबराया और वो मिटाने लग गया। जाट बोला कि ये धांधली नहीं चलेगी, अब फिर दोबारा से एक से गिनना शुरू कर।उपराष्ट्रपति की हाजिर जवाबी और किस्सों का सभी ने भरपूर आनंद लिया और उनके हरियाणा आगमन पर बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed