फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   VHP will run its power centers through satsang

Ambala News: विहिप चलाएगा सत्संग के जरिए अपने शक्ति केंद्र

Sat, 04 Oct 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
VHP will run its power centers through satsang
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


अंबाला सिटी। विश्व हिंदू परिषद अपने शक्ति केंद्र-साप्ताहिक सत्संग पूरे अंबाला शहर में अपनी पद्धति अनुसार अपने विभाग कार्यालय श्री नीलकंठ महादेव प्राचीन शिव मंदिर से शुरू करने जा रहा है। जिसमें नीलकंठ महादेव का नीलकंठ साप्ताहिक सत्संग हर शनिवार 5 बजे होगा, इस शृंखला की शुरुआत मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने शनिवार को की। अंबाला शहर क्षेत्र में ऐसे 25 शक्ति केंद्र आने वाले समय में विश्व हिंदू परिषद खड़े करेगा, जहां पर हर सप्ताह हिंदू संगठित रूप से देव भक्ति से देश भक्ति की ओर अपने विचार और व्यवहार को सशक्त करने की ओर काम करेंगे। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका लविषा ने मेयर को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष योगी दिनेश कांत जिंदल कर रहे। विशेष सत्संग कार्यक्रम में जग्गी कॉलोनी से कृष्णा शर्मा और उनके साथ उनकी कीर्तन मंडली ने अपने भजनों से आए हुए भक्तों को अभिभूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed