फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vehicles without number plates will not get petrol and diesel, police started monitoring

Ambala News: बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पुलिस ने शुरु की निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Vehicles without number plates will not get petrol and diesel, police started monitoring
अंबाला। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बिना नंबर प्लेट व हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि 1 जनवरी से 15 अक्टूबर तक बिना नंबर प्लेट के 9,906 चालान किए गए हैं। वहीं, 1 अक्तूबर से 15 अक्टूबर के बीच नंबर प्लेट न लगाने वाले 1,498 वाहनों के चालान काटे गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने सख्त आदेश जारी किया है कि जिले का कोई भी पेट्रोल पंप बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों में ईंधन नहीं भरेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने निगरानी शुरु कर दी है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने डीएवी कॉलेज लाहौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए।विशेषज्ञों ने छात्रों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करने और खतरनाक एपीके फाइलों के खतरों से आगाह किया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फ्रॉड की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed