{"_id":"6ad3db7dfce933d13a077807","slug":"he-took-a-loan-of-rs-18-lakh-using-his-wifes-forged-signature-ambala-news-c-36-1-amb1001-171440-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर से लिया 18 लाख का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर से लिया 18 लाख का कर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। पति से अलग रह रही एक महिला के नाम पर फर्जी दस्तावेज और जालसाजी कर करीब 18 लाख रुपये का लोन उठाने का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी चेक बाउंस करवाकर महिला को कोर्ट से भगोड़ा भी घोषित करवा दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अंबाला के निर्देशानुसार नारायणगढ़ थाना में पति और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों/मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपी ने महिला की बिना जानकारी और सहमति के सह-आवेदक दिखाकर जाली दस्तखत कर लोन ले लिया।
फाइनेंस कंपनी ने महिला के जाली हस्ताक्षर वाला चेक बाउंस होने का हवाला देकर चंडीगढ़ अदालत में केस दायर किया। कंपनी और पति ने जानबूझकर शिकायत में महिला का गलत पता दिया। इससे उसे समन नहीं मिले और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना नारायणगढ़ की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी पति नरेंद्र सिंह पहले से ही बैंकों में लोन डिफॉल्टर था। उसने बैंक डिफॉल्ट छिपाने और नया लोन लेने के लिए नरेंद्र सिंह सांगा नाम से दूसरा फर्जी पैन कार्ड बनवाया।
इसके बाद चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी अंबाला के मैनेजर पंकज शर्मा व अन्य कर्मियों से सांठगांठ कर पीड़िता के फर्जी साइन कर करीब 18 लाख का लोन हड़प लिया। पीड़िता ने अदालत में पेश होकर जमानत ली और पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।