फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special trains will run from 23rd for Nirankari Samagam

Ambala News: निरंकारी समागम के लिए 23 से चलेंगी विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run from 23rd for Nirankari Samagam
- अबोहर-दिल्ली और बरीवाला/बठिंडा-नई दिल्ली के बीच होगा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अबाला। उत्तर रेलवे ने 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह समागम भोड़वाल माजरी में 23 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इन ट्रेनों का ठहराव समागम स्थल भोड़वाल माजरी स्टेशन पर विशेष रूप से रखा गया है।
उत्तर रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ये ट्रेनें अबोहर-दिल्ली-अबोहर और बठिंडा-नई दिल्ली-बठिंडा मार्गों पर संचालित होंगी। अबोहर-दिल्ली-अबोहर स्पेशल ट्रेन 22, 23, 26 और 27 अक्तूबर को चलेगी। इसमें 17 डिब्बे होंगे, जिनमें 13 जनरल और दो स्लीपर डिब्बे शामिल हैं। बठिंडा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 23 और 24 अक्तूबर को चलेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन में 22 डिब्बे होंगे, जिनमें एक थर्ड एसी, नौ स्लीपर और नौ जनरल डिब्बे शामिल हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि संबंधित स्टेशनों को इन ट्रेनों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर और सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबोहर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04670 अबोहर से 22 और 23 अक्तूबर को सुबह 8:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह फाजिल्का, फिरोजपुर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट और पानीपत जंक्शन होते हुए शाम 5:35 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी। इसके बाद यह शाम 7:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 04669 दिल्ली से 26 और 27 अक्तूबर को रात 8:15 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 10:30 बजे अबोहर पहुंचेगी।

बठिंडा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04650 बठिंडा से 23 अक्तूबर को रात 9:15 बजे रवाना होगी। यह जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए सुबह 6:25 बजे भोड़वाल माजरी स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद यह सोनीपत होते हुए सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 04649 नई दिल्ली से 24 अक्तूबर को शाम 7:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन दोपहर 1:30 बजे बठिंडा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed