फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vehicles crawl along roads in major market areas due to traffic congestion, while unruly e-rickshaws and haphazard parking create further chaos.

Ambala News: मुख्य बाजारों में जाम से सड़कों पर रेंग रहे वाहन, बेकाबू ई-रिक्शा और बेतरतीब पार्किंग बनी आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vehicles crawl along roads in major market areas due to traffic congestion, while unruly e-rickshaws and haphazard parking create further chaos.
अंबाला सिटी में बस अड्डा के सामने कपड़ा मार्केट के बाजार में ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के विभिन्न बाजारों में अनियंत्रित ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों के कारण रोजाना लग रहा भीषण जाम आम जनता व व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। कपड़ा मार्केट, पटेल रोड, सराफा बाजार, गुड़ मंडी, शुक्लकुंड रोड, बांस बाजार और जैन कॉलेज रोड जैसे व्यस्त इलाकों में स्थिति बेहद गंभीर है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से अब तक न तो ई-रिक्शा के लिए कोई रूट चार्ट तय किया गया है और न ही पिक-अप व ड्रॉप प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा, त्योहारी सीजन और पीक आवर्स के दौरान व्यस्त मार्गों पर चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक या वैकल्पिक डायवर्जन लागू न होने से व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
----
संकरी सड़कों पर बड़े वाहनों का कब्जा
दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि इस इलाके में सड़कें पहले से ही कम चौड़ी हैं। ऊपर से ई-रिक्शा और बड़ी गाड़ियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे यहां दिनभर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रहती है। जबकि बांस बाजार क्षेत्र शहर के कई अन्य प्रमुख बाजारों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन

------
सड़क पर ही खड़े हो रहे वाहन
दुकानदार राजू ने बताया कि जैन कॉलेज रोड स्थित काली माता मंदिर के पास हालात सबसे अधिक खराब हो जाते हैं। शाम ढलते ही यहां ई-रिक्शा, दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक अपनी गाड़ियों को सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। इससे पैदल चलने वालों तक के लिए जगह नहीं बचती।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अतिक्रमण और रेहड़ी-फड़ी वालों का बोलबाला
व्यापारी सुरिंद्र कुमार ने बताया कि सरार्फा बाजार में सबसे ज्यादा परेशानी रेहड़ी-फड़ी वालों की ओर से किए गए अतिक्रमण से होती है। संकरी गलियों में रेहड़ियों के कारण सड़कें और छोटी हो जाती हैं, जिससे खरीदारों व दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

---------

अंबाला सिटी में बस अड्डा के सामने कपड़ा मार्केट के बाजार में ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद

अंबाला सिटी में बस अड्डा के सामने कपड़ा मार्केट के बाजार में ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद

अंबाला सिटी में बस अड्डा के सामने कपड़ा मार्केट के बाजार में ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद

अंबाला सिटी में बस अड्डा के सामने कपड़ा मार्केट के बाजार में ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद

अंबाला सिटी में बस अड्डा के सामने कपड़ा मार्केट के बाजार में ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद

अंबाला सिटी में बस अड्डा के सामने कपड़ा मार्केट के बाजार में ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद

अंबाला सिटी में बस अड्डा के सामने कपड़ा मार्केट के बाजार में ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद

अंबाला सिटी में बस अड्डा के सामने कपड़ा मार्केट के बाजार में ई रिक्शा के कारण लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed