{"_id":"6ad26f9763fdb535a10a6784","slug":"cables-will-be-laid-to-ensure-uninterrupted-power-supply-in-the-modern-complex-of-lakhnaur-sahib-ambala-news-c-36-1-amb1001-171329-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लखनौर साहिब के आधुनिक परिसर में निर्बाध बिजली के लिए बिछेगी केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लखनौर साहिब के आधुनिक परिसर में निर्बाध बिजली के लिए बिछेगी केबल
विज्ञापन
अंबाला सिटी के लखनौर साहिब गांव में निर्माणाधीन वीएलडीए कॉलेज। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। लखनौर साहिब में ढांचागत विकास और प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। लखनौर साहिब स्थित नवनिर्मित परिसर में प्रशासनिक भवन, पशु चिकित्सा अस्पताल, शवगृह, एनिमल फार्म, अत्याधुनिक प्रयोगशाला, छात्रावास और आवासीय ब्लॉक में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केबल बिछाने के कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल डिवीजन की ओर से इस परियोजना के लिए 4.22 लाख रुपये का अनुमानित बजट तय करते हुए ई-निविदा जारी की गई है। विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश गोयल ने बताया कि परिसर में निर्मित विभिन्न ब्लॉकों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय पशुपालकों व किसानों को अपने पशुओं के इलाज और रखरखाव के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और उन्नत एनिमल फार्म की सुविधा मिलेगी।
इसी प्रकार पशु स्वास्थ्य, जांच और अनुसंधान के लिए उन्नत लैब स्थापित की जा रही है। परिसर में कार्यरत कर्मचारियों, डॉक्टरों और अध्ययन करने वाले प्रशिक्षुओं/छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण आवास और हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आपातकालीन सेवाओं और वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप शवगृह की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
-- -- --
90 दिनों में काम पूरा करने का लक्ष्य
विभाग के अनुसार, संपूर्ण परिसर में उच्च गुणवत्ता वाली भूमिगत (अंडरग्राउंड) या निर्धारित मानकों के अनुसार इलेक्ट्रिकल केबल बिछाई जाएगी, ताकि बिजली आपूर्ति में कोई बाधा न आए। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही ठेकेदार को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। इस परियोजना को 90 दिनों (3 महीने) की समय-सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
-- -
37 करोड़ रुपये की बनाई गई थी योजना
लखनौर साहिब में वीएलडीए कॉलेज के निर्माण के लिए कुल मिलाकर करीब 37 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई थी। पहले चरण में 13.46 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ, जिससे लगभग 60 प्रतिशत तक काम ही हो पाया। इसके बाद बजट की कमी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण काम करीब चार साल पहले रुका रहा। लंबित निर्माण को पूरा करने के लिए करीब 8 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया था, लेकिन अकादमिक व प्रशासनिक ब्लाॅक, वेटरनरी ब्लाक और मोर्चरी ब्लाक के बचे हुए कार्य के लिए 5.19 करोड़ रुपये का नया टेंडर जारी करके तुरंत प्रभाव से काम शुरु करवाया गया था।
-- -
लखनौर साहिब में नागरिक व तकनीकी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। केबल नेटवर्क का काम पूरा होते ही इस परिसर के सभी ब्लॉक पूरी क्षमता के साथ क्रियान्वित हो जाएंगे।
- रितेश गोयल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अंबाला।