फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two women farmers from Ambala received a state-level honor

Ambala News: अंबाला की दो महिला किसानों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two women farmers from Ambala received a state-level honor
अंबाला जिले की दो महिला किसानों को जींद में सम्मानित करते गणमान्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके अप्रतिम योगदान को नई पहचान मिली है। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के तहत जींद स्थित हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (हमेटी) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अंबाला की दो महिला किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें बराड़ा के अधोया गांव की अमरजीत कौर और सिटी के जंधेड़ी गांव की किसान महेंद्र कौर शामिल हैं।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. वंजीर सिंह ने बताया कि यह राज्य स्तरीय आयोजन सशक्त महिला किसान, समृद्ध कृषि, विकसित भारत की थीम पर आधारित था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं के कड़े परिश्रम को मान्यता देना और उन्हें आधुनिक व प्राकृतिक खेती की तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

------
प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर
समारोह में विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। वक्ताओं ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करके न केवल कृषि लागत में भारी कमी लाई जा सकती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता और जन-स्वास्थ्य को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। महिला किसानों को प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय जैविक घटकों का समझदारी से उपयोग करने की बारीकियां सिखाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed