{"_id":"683c9912cb5c2347db01b3de","slug":"vehicles-are-being-stolen-despite-parking-at-the-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-143672-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्टेशन पर पार्किंग के बावजूद हो रहे वाहन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्टेशन पर पार्किंग के बावजूद हो रहे वाहन चोरी
विज्ञापन
अंबाला। स्टेशन पर पार्किंग का ठेका देने के बाद भी दुपहिया वाहन चोरी हो रहे हैं। इससे स्टेशन की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। जबकि ठेकेदार ने दावा किया था कि स्टेशन के आवागमन द्वार पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
टीटीई की बाइक चोरी
ठेकेदार के ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ऐसे में स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मचारियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। ट्रेन नंबर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस में तैनात टीटीई लखबीर सिंह ने बताया कि 26 मई को वो दोपहर लगभग 2:30 बजे बाइक सहित ड्यूटी पर आया था। उसने अपनी बाइक को रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ा किया था। जब वो 27 मई को ड्यूटी से वापिस आया तो उसकी बाइक स्टाफ पार्किंग से गायब थी। आसपास तालाश करने के बाद भी बाइक की जानकारी नहीं मिली।
ठेकेदार बोले- पास नहीं बना रहे रेलकर्मी
पार्किंग का काम संभालने वाली ठेकेदार के नुमाइंदे चंदन ने बताया कि स्टेशन पर कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने ही अपने वाहनों के पास बनवाए हैं जबकि अधिकांश अभी मनमर्जी से अपने वाहनों को स्टाफ पार्किंग में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं बनती। उनकी जिम्मेदारी तब है, जब कर्मचारी ने पार्किंग का पास बनवाया हो और फिर पार्किंग से वाहन चोरी हुआ हो।
विज्ञापन
जीआरपी ने दर्ज किया मामला
जीआरपी ने टीटीई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जीआरपी प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी के आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वहीं ठेकेदार को भी हिदायत दी गई है कि वो दोपहिया वाहनों के रेल पास बनाए ताकि बाइक चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।