फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vegetable shopkeepers are struggling for livelihood

सब्जी दुकानदारों को रोजी-रोटी के लिए करना पड़ रहा संघर्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vegetable shopkeepers are struggling for livelihood
अंबाला सिटी मानव चौक सब्जी मंडी में रोष व्यक्त करते स्थानीय दुकानदार। - फोटो : Ambala
सिटी मानव चौक स्थित सब्जी मंडी में कांग्रेस सेवा दल हरियाणा के प्रदेश सचिव अर्जुन धीमान ने सब्जी दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। दुकानदारों बताया कि वे परिवार का पालन-पोषण करने के लिए प्रतिदिन मेहनत कर रहे हैं। मगर, आज उन्हें इसके लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकारी आदेशों के अनुसार प्रतिदिन शाम पांच बजे मंडी बंद करवाई जा रही है। इस कारण उनको नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि जब ग्राहक का मंडी में आने का समय होता है, उसी समय सरकारी आदेशों के अनुसार दुकानदारी बंद करनी पड़ती हैं। सरकारी आदेशों के प्रति सभी दुकानदारों में गहरा रोष है। जब भी इस प्रकार के सरकारी आदेश जारी होते हैं, इसमें नुकसान गरीब जनता को ही होता है। सरकार हर वर्ष कुछ न कुछ आदेश देकर आम जनता को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

सब्जी दुकानदारों ने कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव अर्जुन धीमान से कहा कि हमारी मुख्य मांग यही है कि सब्जी दुकानदारों के लिए निर्धारित किए गए समय में बदलाव करते हुए कम से कम दुकानदारी का समय सात बजे तक किया जाना चाहिए। इस मौके पर सुशील कुमार, मुकेश गुर्जर, गोल्डी, राजू सैनी, कुलदीप, गेंदालाल, संजीव गज्जू सिंह, हरीश कुमार, केवल कुमार, राजकुमार सहित दर्जनों सब्जी दुकानदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed