{"_id":"68d6fb1813840e98c5005b52","slug":"vegetable-seeds-distributed-to-50-women-under-the-home-garden-scheme-ambala-news-c-36-1-amb1001-150388-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गृह वाटिका के तहत 50 महिलाओं को वितरित किए सब्जियों के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गृह वाटिका के तहत 50 महिलाओं को वितरित किए सब्जियों के बीज
Sat, 27 Sep 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
अंबाला में कृषि विज्ञान केंद्र पर कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से अग्र पंक्ति प्रदर्शन के तहत 50 महिलाओं को गृह वाटिका के लिए सब्जियों के बीज वितरित किए गए। गृह वाटिका का मुख्य उद्देश्य परिवार के लोगों का पोषण स्तर बढ़ाना तथा घर में ताजी सब्जियों का उत्पादन करना है। केवीके की प्रधान व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. उपासना सिंह ने बताया की भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली से पालक, धनिया, मूली, गाजर इत्यादि रबी सीजन की बीज किट मंगवा कर पिलखनी, फुलेल माजरा एवं अकबरपुर गांव की 50 महिलाओं को वितरित की हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने खाली पड़े घर के पिछवाड़े में गृह वाटिका लगाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि घर के बेकार पानी और रसोई के वेस्ट को उपयोग में लाया जा सके।