फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Varun has to leave MLA in 14 days

Ambala News: वरुण को 14 दिन में छोड़नी होगी विधायकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Varun has to leave MLA in 14 days
वैभव शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला लोकसभा सीट पर चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के मुलाना से विधायक वरुण चौधरी को अब अपनी विधायकी छोड़नी होगी। उन्हें 14 दिन के भीतर विधायक पद से त्यागपत्र देना होगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि नियमानुसार अगर कोई विधायक सांसद का चुनाव लड़ता है और जीत जाता है तो उसे किसी एक पद को छोड़ना होता है। ऐसे व्यक्ति को नियमों के अनुसार 14 दिन का समय दिया जाता है। इन 14 दिनों में वह कभी भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। अब मंगलवार को ही परिणाम आया है तो वरुण को जरूर कुछ समय लगेगा, हालांकि पूरी उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द अपनी विधायक की सीट पर से त्यागपत्र दे देंगे।
विज्ञापन


संविधान के नियमों के अनुसार छोड़ना होता है पद

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता और चुनाव विश्लेषक हेमंत कुमार बताते हैं कि संविधान के अनुच्छेद 101 के अनुसार कोई भी व्यक्ति संसद के दोनों सदनों का सदस्य नहीं हो सकता है। व्यक्ति संसद और किसी राज्य के विधानमंडल के एक सदन दोनों का सदस्य नहीं हो सकता है और यदि कोई व्यक्ति संसद और किसी राज्य के विधानमंडल के एक सदन दोनों का सदस्य चुना जाता है, तो एक पद राष्ट्रपति की ओर से बनाए गए नियमों के तहत निर्धारित अवधि में छोड़ना होगा। संसद में वह उस व्यक्ति की सीट तब तक खाली रहेगी तब तक वह विधानमंडल से इस्तीफा नहीं दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाना के अगल दावेदार पर चर्चा तेज

अंबाला जिला में मुलाना (एससी वर्ग के लिए आरक्षित) विधानसभा एक बड़े क्षेत्र को कवर करती है। यहां से मौजूदा समय में वरुण चौधरी विधायक हैं। अब जब वह सांसद का चुनाव जीत गए हैं तो निश्चित तौर पर देरसवेर अपना इस्तीफा विधायक पद से दे देंगे। मगर अब आगे इस सीट पर अगला दावेदार कौन होगा इस पर चर्चा का बाजार काफी तेज हो गया है। यूं तो भाजपा के पास भी यह सीट रही है और कांग्रेस को भी इस सीट पर मतदाताओं ने खूब आशीर्वाद दिया है, मगर अब आगे कांग्रेस की तरफ से यहां चेहरा कौन होगा इस पर सभी की निगाहें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed