{"_id":"65907420ab5b1895690a4b35","slug":"vande-bharat-express-is-equipped-with-facilities-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-16107-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं से संपन्न है वंदे भारत एक्सप्रेस : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं से संपन्न है वंदे भारत एक्सप्रेस : विज
विज्ञापन
अंबाला कैंट स्टेशन पर आई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते गृहमंत्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। आज विदेशी तर्ज पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। ये बात गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कही। वे शनिवार को अमृतसर-नई दिल्ली के मध्य नई चली वंदे भारत एक्सप्रेस को छावनी रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाने से पहले बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है, चाहे सड़क हो या रेल या एयरपोर्ट की बात हो। हर तरफ से देश आगे बढ़ रहा है। हर तरह से नए रेलमार्ग और ट्रेनें चलाई जा रही हैं और सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। साल 2047 में विकसित भारत बनाने की दौड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम प्रारंभ कर दिया है।
अयोध्या आंदोलन के समय देखा था स्टेशन
गृहमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम से विभिन्न गाड़ियों का शुभारंभ किया है और अयोध्या धाम का नया रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा भी बनाया है। पहले कैसा स्टेशन था और अब नए स्टेशन को देख उन्हें गर्व होता है। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को भी 200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
नजदीक से देखी है रेलवे की तरक्की
गृह मंत्री ने कहा कि वह रेलवे कर्मचारी के बेटे हैं और गाड़ियों की सीटियां उनके लिए लोरियां होती थी और वह इन्हें सुनकर ही बड़े हुए हैं। रेलवे ने कैसे तरक्की की है उन्होंने इसे बढ़ते हुए देखा है। पहले कोयला, फिर डीजल और अब इलेक्ट्रिक इंजन आ गए हैं। पहले सबसे बेहतर डीलक्स एक्सप्रेस को कहा जाता था मगर अब वंदे भारत देश की नंबर वन ट्रेन है।