{"_id":"6ab041450caeb7af9d00ab55","slug":"vaman-dwadashi-fair-begins-today-cm-to-attend-as-well-ambala-news-c-36-1-amb1002-169936-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आज से शुरू होगा वामन द्वादशी मेला, सीएम भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आज से शुरू होगा वामन द्वादशी मेला, सीएम भी होंगे शामिल
Mon, 21 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी में मेले में सुरक्षा व्यवस्था देखते एसपी अजीत सिंह शेखावत। विभाग
माई सिटी रिपोर्ट
अंबाला सिटी। श्री सनातन धर्म सभा अंबाला शहर 21 से 23 सितंबर तक ऐतिहासिक मेला वामन द्वादशी का आयोजन करेगी। इस वर्ष मेले को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 सितंबर को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण लाल बेदी 22 सितंबर को मुख्य अतिथि होंगे। दोनों दिनों के कार्यक्रमों की अध्यक्षता पूर्व मंत्री असीम गोयल करेंगे। सभा के प्रधान नरेश अग्रवाल ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पूर्व मंत्री असीम गोयल 21 सितंबर को ठाकुरद्वारा मंदिर से हिंडोला उठाकर मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद विभिन्न मंदिरों से हिंडोले शोभायात्रा के रूप में पुरानी अनाज मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान बैंड-बाजों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय होगा।
-- -- --
सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्रा
मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला आयोजित होगी। 21 सितंबर को पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू और 22 सितंबर को भजन गायिका गौरा मणि प्रस्तुति देंगी। दोनों दिन भव्य आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा में जयपुर, आगरा, गुरुग्राम, दिल्ली, सोनीपत और अंबाला शहर के बैंड शामिल होंगे। मेरठ से आने वाली आकर्षक धार्मिक झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होंगी।