फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Urban bus service has been closed for a long time, a problem for the local people

लंबे समय से बंद पड़ी है शहरी बस सेवा, स्थानीय लोगों के लिए बनी समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Urban bus service has been closed for a long time, a problem for the local people
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से शुरू की गई शहरी बस सेवा पर लंबे समय से रोक लगी हुई है। जो यात्रियों को बस स्टैंड, पिहोवा चौक, पुराना बस स्टैंड सहित शहर के कई शिक्षण संस्थानों तक छोड़ने का काम करती थी। इस बस सेवा के ठप होने से स्थानीय लोगों को ऑटो व ई-रिक्शा में मनमाने किराए का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहरों में सिटी बस सेवा शुरू की गई। खासतौर पर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को इसका फायदा हुआ। शहर में लगभग आठ सालों से ये बस सेवा ठप पड़ी है। इससे यात्रियों को शहर के अंदर ही ऑटो व ई-रिक्शा में अधिक किराए का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ये बस सेवा सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक शहर में चक्कर लगाती थी। जो शहर के मुख्य चौक चौराहों पर भी ठहराव करती थी। इससे शहरवासियों को काफी सुविधा होती थी। यात्रियों से महज पांच से दस रुपये किराया वसूला जाता था। अब यात्रियों को अलग-अलग ऑटो व ई-रिक्शा का सहारा लिया जा रहा है । जिसमें उनसे मनमर्जी का किराया वसूला जा रहा है। ऑटो यूनियन के जिला प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि यूनियन की ओर से सभी ऑटो चालकों को किराया सूची दी गई है। इसके बाद भी अगर कोई संचालक मनमर्जी करता है तो वो गलत है। इसकी शिकायत यूनियन को कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किराया सूची-
पिहोवा रोड-15
पुराना बस स्टैंड-15
छात्रावास रोड, रेलवे गेट, रेलवे स्टेशन, चंदाना गेट, शक्ति नगर, प्रताप गेट, डोगरा गेट, सीवन गेट, माता गेट, कमेटी चौक, खुराना रोड, सिरटा रोड, अर्जुन नगर, जाखौली अड्डा, प्योदा रोड, विश्वकर्मा चौक, देवीगढ़ रोड, ढांड रोड, अंबाला रोड, न्यू बस स्टैंड से पीजीआई, पुराने बस स्टैंड से पीजीआई तक 20 रुपये किराया निर्धारित है।
---
ऑटो में देना पड़ रहा अतिरिक्त किराया-
शहर वासी मुकेश कुमार ने बताया कि शहर में कई जगहों के लिए ऑटो वाले 20 रुपये किराया वसूलते है। इससे लोगों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। वहीं जिस भी व्यक्ति को अगर शहर के दूसरे कोने में जाना है, तो उसके लिए ये बस सेवा काफी सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि बसें बंद होने से लोग ऑटो में सफर करने को मजबूर है। उधर, वरिष्ठ नागरिक ज्ञानचंद भल्ला ने कहा कि शहर में बस सेवा शुरू होने से समय और पैसे दोनों की बचत होती है। इसलिए बसें शहर के अंदर भी चलनी चाहिए। बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी सीटें आरक्षित होती है। इसमें वरिष्ठ नागरिक भी आसानी से सफर तय कर सकता है। इस बस सेवा को जल्द बहाल किया जाए। विद्यार्थियों अमन कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक, सोनिया व मनीषा ने बताया कि उन्हें शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऑटो में रोजाना 50 रुपये किराये का भुगतान करना पड़ रहा है। अगर शहर में बस सेवा शुरू की जाए तो विद्यार्थियों के साथ लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

इस संदर्भ में डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि इस समय डिपो में बसों की कमी है। नई बसों की मांग भेजी हुई है। जैसे ही डिपो में नई बसें आएंगी तो रूट तैयार कर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed