{"_id":"6ad691fd278a2d165d0e2b74","slug":"riyana-emerges-as-the-top-swimmer-athletes-from-ambala-win-40-medals-ambala-news-c-36-1-sknl1003-171519-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तैराकी में रियाना बनीं बेस्ट तैराक, अंबाला के खिलाड़ियों ने जीते 40 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तैराकी में रियाना बनीं बेस्ट तैराक, अंबाला के खिलाड़ियों ने जीते 40 पदक
Tue, 20 Oct 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में आयोजित 43वीं सब-जूनियर और 53वीं जूनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में अंबाला के वि
अंबाला। बहादुरगढ़ में आयोजित 43वीं सब-जूनियर और 53वीं जूनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में अंबाला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में अंबाला के तैराकों ने कुल 40 पदक अपने नाम किए, जिनमें 12 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अंबाला ने तैराकी प्रतियोगिता में अपनी मजबूत धाक जमाई है।
जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। गर्ल्स ग्रुप-5 में शानदार प्रदर्शन करने वाली रियाना को बेस्ट स्विमर की प्रतिष्ठित ट्रॉफी से नवाजा गया। इसके अलावा जिला तैराकी संघ के प्रधान राजिंद्र विज ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की संवाद
इन तैराकों ने जीते स्वर्ण पदक
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में ग्रुप-1 बी (बॉयज) से देव ने 200 मीटर आई.एम. और 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण अपने नाम किए। ग्रुप-3 (बॉयज) से धवल ठाकुर ने 200 मीटर आई.एम. और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में सोना जीता। गर्ल्स ग्रुप-2 से ओजस्विनी ने 200 मीटर और 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक झटके। रियाना ने गर्ल्स ग्रुप-5 में 50 मीटर फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा, शक्ति (गर्ल्स ग्रुप-1 बी) ने 200 मीटर बटरफ्लाई में और शौर्य (ग्रुप-6 बॉयज) ने 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
अन्य पदक विजेता खिलाड़ी
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में अन्य पदक विजेताओं में सागर (ग्रुप-1ए बॉयज), देव, आर्यन, रुद्र, सक्षम (ग्रुप-1बी बॉयज), शक्ति (ग्रुप-1बी गर्ल्स), अनिकेश, ऋषभ, यश, अर्श (ग्रुप-2 बॉयज), आरोही, ओजस्विनी (ग्रुप-2 गर्ल्स), धवल (ग्रुप-3 बॉयज), हर्षिता (ग्रुप-4 गर्ल्स), रियाना (ग्रुप-5 गर्ल्स), शौर्य (ग्रुप-6 बॉयज) और अर्निका (ग्रुप-6 गर्ल्स) शामिल रहे।