{"_id":"6ad67b371e014d3d9e07e0aa","slug":"officials-must-not-show-negligence-in-procurement-and-lifting-deputy-commissioner-ambala-news-c-36-1-amb1002-171520-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद व उठान में लापरवाही नहीं बरते अधिकारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद व उठान में लापरवाही नहीं बरते अधिकारी : उपायुक्त
Tue, 20 Oct 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। जिले की मंडियों में धान खरीद और उठान के लिए प्रशासनिक सख्ती बढ़ा दी गई है। सोमवार तक जिला में 3.16 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई थी। इसमें से 2.63 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जबकि 91 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उठान अभी बाकी है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सोमवार को अपने कार्यालय में धान खरीद कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से अब तक की प्रगति का पूरा ब्योरा लिया। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े सभी संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की मंडियों का लगातार औचक निरीक्षण करें, ताकि खरीद और उठान प्रक्रिया में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि मंडियों में धान खरीद का कार्य सुचारू रहने के साथ-साथ उठान का काम बेहतर तरीके से होना चाहिए। उन्होंने किसानों को उनकी फसल का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के भी कड़े निर्देश दिए हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जितेश गोयल ने बताया कि अंबाला की सभी 15 मंडियों में धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। 18 अक्तूबर की शाम 5 बजे तक जिले की मंडियों में कुल 3,16,504.24 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
इसमें से विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा अब तक कुल 2,63,024 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि मंडियों से कुल 1,71,693 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हो चुकी है। ब्यूरो