फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uproar over street hawking outside the bus stand, protesters in custody

Ambala News: बस स्टैंड के बाहर रेहड़ी-फड़ी लगाने पर हंगामा, हिरासत में प्रदर्शनकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Uproar over street hawking outside the bus stand, protesters in custody
अंबाला सिटी। शहर बस स्टैंड के बाहर नाले पर रेहड़ी-फड़ी लगाने के मामले में मंगलवार दोपहर में हंगामा हो गया। दोपहर तक रेहड़ी-फड़ी संचालकों का धरना रहा। इसमें जननायक जनता पार्टी से विवेक चौधरी, नगर निगम डिप्टी मेयर राजेश मेहता, आम आदमी पार्टी नेता विनोद धीमान, जजपा नेता दलबीर पुनिया, विश्व हिंदू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य, भाकियू शहीद भगत सिंह से रिंकू, पार्षद सरदूल समेत अन्य लोग धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस से मांगे कार्रवाई के आदेश
सबके संबोधन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया और इसके बाद दोपहर में रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए तिरंगा लेकर आगे बढ़े और एक रेहड़ी पर जैसे ही संचालकों ने कपड़े रखे तो हंगामा हो गया। पुलिस ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ गया और प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई करने के ऑर्डर भी मांगे।
विज्ञापन

जजपा ने मांगा विधायक से इस्तीफा
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों में बैठा लिया और शहजादपुर लेकर गए। थोड़ी देर बाद ही शहजादपुर से अंबाला शहर धरनास्थल पर लाकर छोड़ दिया। जजपा नेता विवेक चौधरी ने कहा कि उन्होंने रेहड़ी लगवाकर अपना वादा पूरा किया है और अब शहर विधायक असीम गोयल इस्तीफा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही तैनात था भारी पुलिस बल
जजपा नेता विवेक चौधरी ने एक दिन पहले ही बस स्टैंड के बाहर नाले पर रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए चेतावनी दी थी। इसके बाद सुबह से ही बस स्टैंड में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जैसे ही प्रदर्शन कर रहे नेता और रेहड़ी-फड़ी संचालक रेहड़ी लगाने पहुंचे तो पुलिस ने उनको और कई महिलाओं को भी हिरासत में लिया। बसों में बैठे लोग प्रदर्शन करते रहे और महिलाएं भी रोते हुए बसों में बैठी। कई लोगों को पुलिस ने भाग-भागकर पकड़ा।
हंगामा बढ़ता देख सड़क पर जमा हो गई भीड़
सुबह से ही धरनास्थल पर भीड़ बढ़ गई थी। सुबह से दोपहर तक नेताओं ने संबोधित किया और दोपहर में रेहड़ी-फड़ी लगाने को लेकर आगे बढ़े। जैसे ही रेहड़ी लगाने के लिए संचालक आगे बढ़े तो पुलिस ने रोक लिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस भी हुई और काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही, मगर पुलिस बसों में भरकर उनको ले गई।
एएसपी ने किया धरनास्थल का निरीक्षण
रेहड़ी-फड़ी संचालकों और नेताओं को हिरासत में लेने पर वीरेश शांडिल्य और जजपा नेता दलबीर पुनिया ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई गलत है। इसके लिए उन्होंने एएसपी को अवगत कराया। इसके बाद एएसपी ने धरनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर पुलिस ने वहां धरने पर बैठे कुछ रेहड़ी-फड़ी संचालकों और महिलाओं से भी बातचीत की।

एसपी से की मुलाकात
रेहड़ी-फडी संचालकों और जजपा नेता विवेक चौधरी, डिप्टी मेयर राजेश मेहता सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेने को वीरेश शांडिल्य और दलबीर पुनिया ने गैरकानूनी और संविधान का उल्लंघन बताया। वीरेश ने कहा कि पुलिस ने रेहड़ी-फडी वालों के साथ बुरा व्यवहार किया और रेहड़ी-फडी वाली महिलाओं के साथ ज्यादती हुई। शांडिल्य ने कहा कि जैसे ही वह भीड़ से निकले तो तुरंत पुलिस ने कानून को ताक पर रख रेहड़ी फडी वालों को जबरन उठाकर पुलिस वैन में डाल दिया और ऐसा ही महिलाओं के साथ किया। इसकी वे निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed