फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Union fast in support of Dallewal

Ambala News: डल्लेवाल के समर्थन में यूनियन का उपवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Union fast in support of Dallewal
अंबाला सिटी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में शुक्रवार को डीसी ऑफिस पर एक दिन का उपवास रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में यूनियन के 11 नेता उपवास पर बैठे।
विज्ञापन

यह नेता सुबह 10 से शाम चार बजे उपवास पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर यूनियन के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि सरकार ने शंभू सीमा को कई महीनों से बंद किया हुआ है। लोगों को एक से दूसरे राज्य में भी नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अनशन का 25वां दिन हो गया है, उन्हीं के समर्थन में यूनियन की ओर से देश के कई राज्यों में एक दिन का उपवास रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया तो आगामी आंदोलन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत शाम को उपायुक्त कार्यालय में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान यूनियन जिला प्रधान मलकीत सिंह, युवा जिला प्रधान गुलाब पुनिया, आईटी सेल प्रधान सुखविंद्र सिंह, खंड प्रधान अंबाला टू बलजिंद्र सिंह, बराड़ा प्रधान राजदीप सिंह, जिला संगठन सचिव राम सिंह, महासचिव परमजीत सिंह, खंड टू युवा प्रधान कर्मजीत सिंह, जिला प्रैस प्रवक्ता कुलवंत चहलमाजरा, मंडल प्रधान सुरजीत सिंह उपवास पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed