{"_id":"675a8ece7c864592500b07a6","slug":"union-elections-will-be-held-today-ambala-news-c-36-1-amb1001-134263-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आज खुलेगा यूनियन के चुनावों का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आज खुलेगा यूनियन के चुनावों का पिटारा
विज्ञापन
अंबाला। यूनियनों के चुनावों का पिटारा आज मंडल रेल प्रबंधक में बनाए गए मतगणना केंद्र पर खुलेगा। वोटों की गिनती डीआरएम कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। अंबाला मंडल के 22 बूथों से प्राप्त 50 पेटियों को स्ट्रांग रुम से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्र पर लाया जाएगा। यहां सभी यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से आरंभ हो जाएगा और आगामी दो से तीन घंटों में मतगणना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इसके बाद मतगणना की जानकारी दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस में दी जाएगी ताकि रेलवे के 17 जोन से प्राप्त मतगणना के आंकड़ों का मिलान किया जा सके और जो यूनियन 35 प्रतिशत से अधिक वोटों से जीतेगी, उसकी घोषणा की जा सके। यह कार्य अंबाला मंडल के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक देवी सिंह मीणा की निगरानी में होगा जोकि पोलिंग अधिकारी भी हैं।
वहीं मतगणना से पहले ही अंबाला मंडल के अधीन एनआरएमयू, यूआरएमयू और यूआरकेयू अपनी जीत को लेकर दावे कर रही हैं, लेकिन पेटियों में बंद जनादेश का खुलासा वोटों की गिनती के बाद ही हो पाएगा। हालांकि यूनियन पदाधिकारियों ने अपने सदस्यों के आधार पर जीता को लेकर गणित शुरु कर दिया है ताकि जो वायदे उन्होंने रेल कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर किए थे, वो पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रेलवे में यूनियनों की मान्यता के चुनाव छह साल बाद हुए हैं जोकि चार से छह दिसंबर तक चले। इसमें अंबाला मंडल के 13 हजार 755 रेल कर्मचारियों को मतदान के लिए अधिकृत किया गया था। इसमें से 12 हजार 60 कर्मचारियों ने ही मतदान किया था।