फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Underpass to be built at bus stand and railway station

Ambala News: बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर बनेगा अंडरपास

Thu, 18 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 18 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Underpass to be built at bus stand and railway station
अंबाला छावनी बस अड्डे से रेलवे स्टेशन के मध्य बनने वाले अंडरपास की ड्राइंग। प्रवक्ता - फोटो : bhadrawah news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी में आमने-सामने स्थित बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के मध्य पैदल आने-जाने की राह अब पहले से सुगम व आसान होगी। जीटी रोड के नीचे आधुनिक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा, इससे लाखों यात्रियों व स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के मध्य अंडरपास बनाने के लिए योजना तैयार कर ली गई है, चूंकि अंडरपास रेलवे और हरियाणा रोडवेज की सीमा में भी बनना है, इसलिए हाईवे अथॉरिटी द्वारा दोनों विभागों से एनओसी ली जा रही है। इसके मिलते ही जल्द अंडरपास निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी थी हरी झंडी : परिवहन मंत्री अनिल विज ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के समक्ष यात्रियों को हो रही असुविधा से केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को अवगत करवाया था और उनसे यहां अंडरपास निर्माण की मांग की थी। इस मांग पर केंद्रीय मंत्री द्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी को मामले में योजना तैयार कर अंडरपास निर्माण करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed