{"_id":"6ae4f3a2162b949a75051ad2","slug":"under-trial-prisoner-returning-from-police-remand-found-in-possession-of-heroin-during-a-jail-search-ambala-news-c-36-1-amb1001-172017-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिस रिमांड से लौटा हवालाती, जेल में तलाशी पर मिली हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिस रिमांड से लौटा हवालाती, जेल में तलाशी पर मिली हेरोइन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए नशीले पदार्थों के अंदर पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस रिमांड से लौटते समय एक हवालाती बंदी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
इस मामले में थाना बलदेव नगर पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर एनडीपीएस एक्ट और 42-ए प्रिजनर्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। केंद्रीय कारागार अंबाला के उप-अधीक्षक यश कुमार की ओर से थाना प्रभारी, पुलिस थाना बलदेव नगर को भेजे गए पत्र के अनुसार, हवालाती बंदी जसप्रीत उर्फ जस्सा पुत्र बलवीर सिंह (निवासी जिला एसएएस नगर, मोहाली) को पिछले दिनों विभिन्न मुकदमों में केंद्रीय कारागार में बंद किया गया था।
27 अक्तूबर बंदी को एसएएस नगर (मोहाली) के सहायक उप-निरीक्षक राजीव कुमार की कस्टडी में डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई : उप-अधीक्षक यश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना बलदेव नगर से एसआई मुकेश चंद अपनी टीम के साथ तुरंत सेंट्रल जेल पहुंचे। जेल अधीक्षक यश कुमार की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक कांटे से नशीले पदार्थ का वजन किया गया। पन्नी सहित कुल वजन 16 ग्राम और बिना पन्नी के कुल वजन 15 ग्राम पाया गया। मौके पर नियमानुसार नियमों का पालन करते हुए बरामद स्मैक का सील बंद पार्सल तैयार किया गया और फर्द कब्जे में लिया गया।