फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Under-16 Hockey tournament to be held in Ambala

23 साल बाद अंबाला में लगेगा हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा

Sun, 17 Nov 2013 11:59 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sun, 17 Nov 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
Under-16 Hockey tournament to be held in Ambala

विज्ञापन
अंबाला से गायब हो चुकी हॉकी को एक बार फिर से जिंदा करने की कोशिशें चल निकली हैं। करीब 23 साल के बाद अंबाला में हॉकी खिलाड़ियों का जमघट लगेगा।

दिसंबर में अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता शहर के पुलिस लाइन मैदान में होगी, जिसमें हरियाणा, दिल्ली, पंजाब की करीब बारह टीमें भाग लेंगी। इसके लिए सारी तैयारियां की जा चुकी हैं।

जिला अंबाला में कभी हॉकी का वजूद इतना था कि स्कूल स्तर पर मैचों का आयोजन होता रहता था। लेकिन धीरे-धीरे हॉकी अंबाला से गायब होती गई और यह हाशिये पर ही चली गई।
विज्ञापन


हालांकि कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में हॉकी मैदान हुआ करता था, लेकिन इसे भी बाद में खत्म कर दिया गया। पिछले करीब 23 साल से अंबाला में हॉकी टूर्नामेंट नहीं हुआ, जिसके चलते अंबाला से हॉकी हाशिये पर चली गई। आज हालत यह है कि स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भी अंबाला खिलाड़ी नहीं जुटते, जबकि जिला स्तर पर तो स्कूली खेलों में टीमें ही नहीं जुट पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि हॉकी के मैदान सिमट गए हैं और खिलाड़ी भी इस खेल से किनारा कर चुके हैं। अब एक बार फिर से हॉकी को मैदान में उतारने की कोशिशें हो रही हैं।

जय भारत क्लब की कोशिशें तेज
अंबाला में हॉकी को जिंदा करने के लिए जय भारत क्लब द्वारा प्रयास किया गया है। क्लब की ओर से यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता का सारा खाका तैयार कर लिया गया है और दिसंबर की 27 से 29 तारीख को यह प्रतियोगिता शहर के पुलिस लाइन मैदान स्थित हॉकी मैदान में होगी।


इसी को लेकर क्लब पदाधिकारयों की बैठक भी हुई। बैठक में मौजूद क्लब के प्रधान बीएस कंबोज, वरिष्ठ उपप्रधान किरण छिब्बर, सुरिंदर कौर, महिंदर सिंह, तकनीकी सलाहकर प्रेम सभरवाल, सचिव राजेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव करनैल सिंह, मुख्य संरक्षक एसएस मान, सदस्य नितिन सभरवाल, विशाल राणा, जितेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब दिल्ली की टीमें भाग लेंगे। प्रतियोगिता अंडर-16 स्तर पर होगी।

करीब बारह टीमों के भाग लेने की संभावनाएं हैं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed