{"_id":"644e5c6e64d947c16d0e2d27","slug":"uncontrolled-car-collided-with-tree-in-ambala-car-burnt-driver-died-in-hospital-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार: व्यक्ति को बाहर निकालते ही लगी आग, घायल चालक ने अस्पताल में ताेड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार: व्यक्ति को बाहर निकालते ही लगी आग, घायल चालक ने अस्पताल में ताेड़ा दम
Sun, 30 Apr 2023 05:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 30 Apr 2023 05:47 PM IST
सार
घायल कार चालक को पहले ही बाहर निकाल लिया था। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, इलाका पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के गांव खेड़ा के निकट तेज रफ्तार मारुति-800 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जैसे ही राहगीरों ने चालक को बाहर निकालकर सड़क पर लेटाया और देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में ही कार जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में चोटिल व्यक्ति को उपचार के लिए मुलाना एमएम अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कार चालक की पहचान पंचकूला निवासी कर्मचंद के रूप में हुई है। जोकि मुलाना से पंचकूला जा रहा था। जबकि दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कार तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। मुलाना थाना के अधीन आने वाली कलालटी चौकी इंचार्ज नवतेज ने बताया कि कार चालक की पहचान पंचकूला के कर्मचंद के रूप में हुई है। अभी हादसे के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन