फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uncontrollable dengue attack, figure crossed 600

बेकाबू हुआ डेंगू का वार, आंकड़ा पहुंचा 600 के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable dengue attack, figure crossed 600
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बुखार के मरीज। - फोटो : Ambala
डेंगू का आंकड़ा सवा 600 के करीब पहुंच चुका है। वीरवार को भी 11 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 623 पहुंच गई है।
विज्ञापन

संदिग्ध बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ा दी है। प्रतिदिन करीब 100 से 150 मरीजों की सैंपलिंग हो रही है। बढ़ते मरीजों के कारण अस्पताल की स्थिति भी दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से एक ही बेड पर दो-दो मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। इस कारण मरीज भी परेशानी झेल रहे हैं। ऐसा ही हाल छावनी के नागरिक अस्पताल के वार्ड का है। जहां डॉक्टरों के लिए स्थिति संभालना मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जल्द ही डेंगू के मरीजों को काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन

छह दिन से है बुखार
पंजाब के गांव खेलन से आए विशाल ने बताया कि पिछले छह दिन से उसे बुखार है। पहले प्राइवेट स्तर पर उपचार करवाया गया। जब असर दिखाई नहीं दिया तब कैंट के सिविल अस्पताल में आकर दाखिल हुआ है। जहां पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति में नहीं हो रहा है सुधार
नारायणगढ़ से आए रामशरण ने बताया कि गत रविवार को उसकी तबियत खराब हो गई और अगले ही दिन अस्पताल में आ गया था। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए अस्पताल में दाखिल कर लिया है। अभी उपचार जारी है, देखते हैं कब तक ठीक होते हैं।

मुलाना से आए संदीप ने बताया कि उसकी 11 नवंबर से तबियत खराब है वह गत दिवस ही अस्पताल में दाखिल हुआ है, क्योंकि उसकी तबीयत बहुत ही ज्यादा खराब थी।
शनिवार से खराब है सेहत
डिफेंस कॉलोनी से आए रंजीत ने बताया कि शनिवार को उसकी तबियत खराब हुई थी। दो दिन इंतजार किया। मगर, जब असर नहीं हुआ तो सोमवार को अस्पताल में आकर दाखिल हो गया। यहां पर उपचार चल रहा है।
हमारी ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों की स्थिति को देखते हुए ही मरीजों को अस्पताल में दाखिल करें।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed