फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uncle-niece sitting outside the house was hit by a speeding car

गांव धुराला में घर के बाहर बैठे चाचा भतीजी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uncle-niece sitting outside the house was hit by a speeding car
अंबाला। गांव धुराला में घर के बाहर बैठे चाचा-भतीजी को तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए और कार दीवार में जा घुसी। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। साहा पुलिस ने मामले में आरोपी मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में धुराला निवासी रिषपाल उर्फ रछपाल ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 21 मई को वह घर के आगे गली में अपनी भतीजी प्राची के साथ बैठा था। इसी दौरान एक कार रेलवे कॉलोनी की तरफ से तेज रफ्तार में आई। कार चाचा-भतीजी को टक्कर मारते हुए दीवार में जा घुसी। टक्कर लगने से चाचा-भतीजी घायल हो गए। घायल के अनुसार इस कार में तीन युवक सवार थे। मौका पाकर तीनों युवक कार लेकर फरार हो गए। ज्यादा चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed