{"_id":"686ee2f4d2d66c76e10c04d4","slug":"ujjwal-drishti-abhiyan-will-run-from-july-11-ambala-news-c-36-1-ame1006-145787-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 11 जुलाई से चलेगा उज्जवल दृष्टि अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 11 जुलाई से चलेगा उज्जवल दृष्टि अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टी दोष नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 11 जुलाई से उज्जवल दृष्टि हरियाणा अभियान कि शुरुआत होगी। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत उसी दिन नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका उद्देश्य जिले में दृष्टिहीनता को जड़ से खत्म करना है। ये जानकारी उप-सिविल सर्जन डॉ. कुलविंदर चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की आंखें जांची जांएगी। इसके साथ ही उन्हें नि:शुल्क चश्मे दिए जाएंगे। मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन भी सरकारी अस्पतालों में किया जायेगा। उप-सिविल सर्जन डॉ. कुलविंदर चौधरी ने बताया कि अभियान को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली है। अभियान के दौरान चश्मे वितरण, मोतियाबिंद कि जांच और ऑपरेशन के आंकड़ों के आधार पर तीन सर्वश्रेष्ठ जिलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। एसएमओ डॉ प्रवीण ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत एसडीसीएच नारायणगढ में चश्मे आ गये हैं।