फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two youth died in road accident

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Mon, 01 Jun 2015 01:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 01 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे-73 पर गांव धीन के पास शनिवार देर रात एक मोटरसाइकिल एवं एक कार की आमने सामने की भिंड़त में जहां मोटरसाइकल पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई वहीं कार चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई थी।

मुस्तफाबाद के समीप के गांव सुलतानपुर निवासी अवतार सिंह (42) एवं जगीर सिंह (38) शनिवार देर रात दोसड़का से थाना छप्पर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव धीन के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार के साथ उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखचे उड़ गये। इस भिड़ंत में अवतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं जगीर सिंह एवं कार चालक को उपचार के लिए एमएम अस्पताल में ले जाया गया, जहां जगीर सिंह ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल कार चालक का उपचार जारी है। मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed