{"_id":"686db89ad2d1eae54b0140e9","slug":"two-teenagers-died-after-drowning-in-the-pond-of-mahavir-park-ambala-news-c-36-1-sknl1017-145701-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महावीर पार्क के तालाब में डूबने से दो किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महावीर पार्क के तालाब में डूबने से दो किशोरी की मौत
Wed, 09 Jul 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक के निकट महावीर पार्क स्थित तालाब में मंगलवार को दो किशोरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा दोपहर 12 बजे हुआ। जान गंवाने वाली किशोरियों की पहचान सिटी के सुल्तानपुर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय अंजली व पंजाब के बसौली निवासी 17 वर्षीय जैसमीन के रूप में हुई। ये हादसा है या आत्महत्या, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। दोनों किशोरियों के बैग, फोन और जूते, जुराबें तक तालाब के बाहर पड़ी हुई थी। पार्क में बैठे लोगों ने शोर सुना तो वे मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों किशोरियां डूब गईं थी। दोनों को निकालने के बाद लोग उन्हें सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शोर सुनने के बाद तालाब के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। पहले तो लोग एक-दूसरे की तरफ देखकर किशोरी को तालाब में ही खोजते रहे और वीडियो बनाते रहे। आखिर में तैराकी जानने वाला एक रेहड़ी चालक तालाब में कूद गया। पहले बार में उसे कोई नहीं मिला। दूसरी बार उसने डुबकी लगाई तो पाया कि दोनों किशोरियों तालाब के नीचे दलदल में एक ही जगह धंसी हुई थी। कड़ी मशक्कत के बाद कपड़ों को एक-दूसरे से जोड़कर रस्सी बनाई। शवों को बाहर निकाला गया। कहीं न कहीं दलदल में पैर धंसने के कारण भी किशोरियों ऊपर नहीं आ सकीं और लोग समय रहते उन्हें बचा नहीं सके।
-- -- -- --
टेली के कोर्स की क्लास लगाकर लौटी थी दोनों किशोरियां
दोनों किशोरियां अंबाला सिटी के पास ही हारट्रोन सेंटर में टेली की कोचिंग ले रही थी। मंगलवार सुबह भी दोनों घर से कोचिंग के लिए आई थी। सेंटर संचालक अंकित ने बताया कि सुबह 9 से 11 बजे की क्लास लगाने के बाद दोनों एक साथ ही निकल गई थी। बाद में दोनों पार्क में पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों पहले फोटो खींच रही थी।
विज्ञापन
वर्जन
प्राथमिक जांच में किशोरियों की ओर से आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। उनके बैग से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह जांच का विषय है। मृतक किशोरियों के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
इंस्पेक्टर सुरेश, अंबाला सिटी थाना प्रभारी