फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two special trains will be run between Gorakhpur Jammu Tawi

गोरखपुर जम्मूतवी के बीच चलाई जाएंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will be run between Gorakhpur Jammu Tawi
अंबाला। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गोरखपुर से जम्मूतवी के लिए 19 और 21 अगस्त को स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। इसमें 05097 और 05057 रेलगाड़ी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 05097 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल 19 अगस्त को गोरखपुर से 10.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
विज्ञापन

वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और कठुआ स्टेशनों पर ठहरेगी। वहीं, 05057 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त को गोरखपुर से 10.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी भी उपरोक्त स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed