फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two separate coffin rituals of the deceased couple held 10 minutes apart

Ambala News: 10 मिनट के अंतराल में जान गंवाने वाले दंपती का हुआ दो अलग-अलग चिता पर संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two separate coffin rituals of the deceased couple held 10 minutes apart
शहजादपुर। शुगर की बीमारी से ग्रस्त पति डॉ. विरेंद्र कुमार जैन (78) की मौत के चंद मिनटों बाद ही सदमे में जान गंवाने वाली आशा रानी (65) का शहजादपुर में रविवार को अंतिम संस्कार हुआ। गुरुग्राम से बेटे के लौटने के बाद दोनों की अलग-अलग चिता में संस्कार हुआ। परिवार व क्षेत्र के लोगों में गम व आंसुओं का सैलाब दिखा। दंपती के बीच अटूट प्रेम की दिनभर चर्चा रही। बता दें कि शहजादपुर में सुनारों वाले मोहल्ले में रहने वाले विरेंद्र कुमार जैन की शनिवार शाम को बीमारी के चलते मौत हो गई थी, उसके कुछ ही मिनट बाद पत्नी ने भी सदमे में दम तोड़ दिया था। यह समाचार जैसे ही शहजादपुर कस्बे में जैसे ही फैला तो मातम पसर गया था। मोहल्ले में आसपास के लोग एकजुट हो गए। दंपती की बड़ी बेटी की अंबाला सिटी में शादी हो रखी है, जबकि बेटा गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है। घर पर दंपती ही संग रहते थे। विरेंद्र करीब 3-4 साल से शुगर से ग्रस्त चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed