फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two schools of Cantonment Board will be upgraded, facilities will be provided

Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड के दो स्कूल होंगे अपग्रेड, मिलेंगी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two schools of Cantonment Board will be upgraded, facilities will be provided
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। शुक्रवार को बोर्ड कार्यालय में हुई बैठक के दौरान इस मुद्दे पर मुहर लग गई हैं। इन सुविधा के अधीन बीसी बाजार में स्थित वेलस्प्रिंग पब्लिक स्कूल और आरएचए परेड में सीबी हाई स्कूल शामिल हैं।
मौजूदा समय में बीसी बाजार का वेलस्प्रिंग स्कूल पांचवीं कक्षा तक है और इसमें 192 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन अपग्रेड होने के बाद यह स्कूल कक्षा आठ तक यानि माध्यमिक में परिवर्तित हो जाएगा। इस सुविधा के तहत स्कूल में तीन नए कमरों का निर्माण किया जाएगा और नए स्टाफ की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार आरएचए परेड में स्थित सीबी हाई स्कूल कक्षा 10वीं तक है और इसमें 960 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जोकि अब कक्षा 11वीं तक हो जाएगा। यहां भी अतिरिक्त कमरे और स्टाफ की जरूरत पड़ेगी। स्कूल के अपग्रेड होने से इस स्कूल को पीएम श्री स्कूल में भी तब्दील करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट कक्षाओं से लैस होंगे स्कूल
कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन चल रहे स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर भी बदलाव किया जाएगा। स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं शुरु की जाएंगी। इसके तहत स्कूलों में कंप्यूटर आधारित शिक्षा प्रदान की जाएगी यानी की स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए भी 10 स्मार्ट बोर्ड कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से खरीदे जाएंगे। इस पर लगभग सात लाख 92 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद वो आत्मनिर्भर हो सकें।
वात्सल्य स्कूल में बदलाव
विशेष बच्चों के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन चल रहे वात्सल्य स्कूल के नियमों में भी बदलाव किया गया है। मौजूदा समय में 123 विशेष बच्चे स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन इनमें से 22 बच्चों की उम्र अब 18 वर्ष से अधिक हो गई है। इस कारण अन्य छोटे बच्चों सहित शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए बोर्ड ने फैसला किया है कि 1 अप्रैल के बाद से स्कूल में 18 वर्ष से अधिक के बच्चे शामिल नहीं किए जाएंगे।

वर्जन
बोर्ड की बैठक में स्कूलों को अपग्रेड करने पर मंत्रणा की गई और इस प्रस्ताव को मान्यता मिल गई है। स्कूलों में स्मार्ट क्लास भी शुरु की जाएंगी ताकि बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सकें। वहीं कुछ अन्य बदलाव भी किए गए हैं।
राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed