फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two roads will be built in the villages with Rs 11 crore

Ambala News: गावों में 11 करोड से बनेंगी दो सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two roads will be built in the villages with Rs 11 crore
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार अंबाला शहर विधानसभा का विकास करवाने के लिए प्रयासरत है। एक बार फिर अंबाला शहर विधानसभा के गावों में दो सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। बता दें कि इन सड़कों के निर्माण के लिए सरकार ने लगभग 11 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है। इन सड़कों के बनने से छह से अधिक गांवों के ग्रामीणों को फायदा होगा। अब जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इन सड़कों की मंजूरी को लेकर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में दो सड़कों को मंजूरी मिली है। इनमें अंबाला-बड़ौला रोड मटहेड़ी शेखां तक लगभग 5 करोड़ की लागत से बनेगी। इसकी लंबाई करीब 9.40 किलोमीटर है। इस सड़क के बनने से अंबाला शहर विधानसभा के गांव बहबलपुर, भानोखेड़ी, लखनौर साहिब, तेजा मोहड़ी, मटहेड़ी शेखां के लोगों को फायदा होगा। इसी तरह अंबाला हिसार रोड से नडियाली, खैरा से मेतलां, रसूलपुर से एमएसएन रोड़। जिससे नडियाली, खैरा, मेतलां, रसूलपुर, बकनौर, उदयपुर नकटपुर, बांहपुर और नन्यौला के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस सड़क के निर्माण पर करीब 5 करोड़ 94 लाख की लागत आएगी। सड़क की लंबाई करीब 16 किलोमीटर है। ग्रामीण इलाकों को सौगात देने के लिए पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed