{"_id":"5f42ddc28ebc3e3d0848719c","slug":"two-person-arrested-to-threat-bomb-blast-in-dehli-ayodhya-and-ambala-ambala-news-knl417391121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-अयोध्या, अंबाला और पंजाब को बम से उड़ाने प्रकरण में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-अयोध्या, अंबाला और पंजाब को बम से उड़ाने प्रकरण में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के साथ अयोध्या, अंबाला और पंजाब को बम से उड़ाने की साजिश प्रकरण में मात्र 48 घंटे बाद ही पुलिस ने इस गुत्थी सुलझा लिया। इतना ही नहीं इस मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि देर रात तक पुलिस पकड़े गए आरोपियों के नाम का खुलासा करने से बचती नजर आई। बता दें कि एयरफोर्स के विंग कमांडर राहुल की शिकायत पर पुलिस ने आतंकी षड्यंत्र रचने के मामले में जालधंर के राजेश वैश, बिलासपुर के शुभम, बबलू कुमार, जय प्रवीण व मनीष जाट के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया था। सूत्रों की मानें तो इस प्रकरण में पुलिस ने पत्र में सबसे पहले जिन दो आरोपियों के नाम लिखे हैं उन्हें ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कई जगह की छापेमारी
मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा होने और पूरे देश की इस मामले पर नजरे टिकी होने के कारण खुफिया एजेंसी भी जांच में जुटी थी। अंबाला व यमुनानगर पुलिस के अलावा पंजाब पुलिस का भी सहयोग लिया गया। शनिवार के बाद रविवार को भी पुलिस ने इस मामले में कई जगह दबिश दी। इस दौरान पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी और पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बड़े चौकाने वाले खुलासे भी किए हैं।
हमने इस मामले में गिरफ्तारी की हैं। इस बारे में एसएचओ कैंट से आप अधिक जानकारी ले सकते हैं।
अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला।
अभी हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। तफ्तीश के बाद ही इस मामले में कोई खुलासा किया जाएगा।
विजय कुमार, एसएचओ कैंट थाना।
इस पूरे प्रकरण को लेकर हम सोमवार को पत्रकारवार्ता करेंगे। इसी दौरान पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
रामकुमार, डीएसपी अंबाला कैंट।